मंत्री पद छोड़ा है, राजनीति नहीं : बीरेंद्र

Edited By Isha, Updated: 03 Mar, 2020 09:58 AM

minister has left the post not politics birendra

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने केवल मंत्री पद छोड़ा है, राजनीति नहीं। वह राजनीति करते रहेंगे। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए हरियाणा में होने वाले ......

जींद (जसमेर) : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने केवल मंत्री पद छोड़ा है, राजनीति नहीं। वह राजनीति करते रहेंगे। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए हरियाणा में होने वाले चुनावों को लेकर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इसमें एक सीट भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में जाती नजर आ रही है। 

सोमवार को जींद में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सुभाष ढिगाना द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि के रूप में शरीक होने के बाद मीडिया से बात करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि राज्यसभा से उन्होंने इस्तीफा पिछले साल दिया था। इस्तीफा इस साल मंजूर हुआ है। वह चुनावी राजनीति से रिटायर हुए हैं, राजनीति से नहीं। सिंह ने प्रदेश पर कई लाख करोड़ रुपए के कर्ज को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा रही प्रदेश सरकार की आलोचना से जुड़े सवाल पर कहा कि किसी प्रदेश पर कितना कर्ज है, इससे उस प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

कर्ज किसी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मापने का पैमाना भी नहीं है। वह 5 साल प्रदेश के वित्तमंत्री रहे हैं और दावे के साथ कह सकते हैं कि जिस देश या प्रदेश की जी.डी.पी. दहाई के आंकड़े में हो, वह देश या प्रदेश कर्ज को उतार सकता है। बीरेंद्र ने कहा कि 1966 में जब हरियाणा बना था, तब हरियाणा का बजट केवल 256 करोड़ रुपए का था। आज बजट एक लाख 62 हजार करोड़ रुपए का है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!