लाॅकडाउन: लुधियाना से पैदल चल यमुनानगर पहुंची 8 माह की गर्भवती, बेटे को दिया जन्म

Edited By vinod kumar, Updated: 26 Apr, 2020 01:12 PM

एक माह पहले लॉकडाउन में अपने घर जाने के लिए आठ माह की गर्भवती महिला परिवार सहित लुधियाना से पैदल निकल पड़ी। यमुनानगर में उत्तर प्रदेश बार्डर पार नहीं कर पाए तो राधा स्वामी सत्संग भवन में परिवार को रखा गया। यहां दो बच्चों की मां ने शुक्रवार की रात एक...

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): एक माह पहले लॉकडाउन में अपने घर जाने के लिए आठ माह की गर्भवती महिला परिवार सहित लुधियाना से पैदल निकल पड़ी। यमुनानगर में उत्तर प्रदेश बार्डर पार नहीं कर पाए तो राधा स्वामी सत्संग भवन में परिवार को रखा गया। यहां दो बच्चों की मां ने शुक्रवार की रात एक और बच्चे को जन्म दिया।

पढ़ो लिखो बढ़ो संस्था की ओर से जच्चा बच्चा दोनों के लिए वस्त्र, जरूरत का सामान एवं नकदी उपलब्ध कराई गई। डीसी मुकुल कुमार ने भी बाल विकास विभाग से महिला की स्वास्थ्य की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारियों ने महिला को कपड़े और बच्चे को खिलौने दिए। 

उत्तरप्रदेश के जिला शाहजहांपुर के गांव लक्ष्मणपुर नाभची निवासी नत्थू लुधियाना में कपड़े की फैक्ट्री में काम करता है। कोरोना वायरस की महामारी में लगे लॉकडाउन के कारण एक महीना पूर्व लुधियाना से घर के लिए परिवार के साथ पैदल निकल पड़ा।

उस समय उसकी पत्नी शांति देवी आठ माह की गर्भवती थी। उनकी इच्छा थी कि बच्चे का जन्म घर पर होगा तो अच्छा रहेगा। यह परिवार जिले में आया तो प्रशासन ने बार्डर पर रोक लिया। राधा स्वामी सत्संग भवन प्रतापनगर में उनको ठहराया गया। तभी से डॉक्टरों की टीम महिला व बच्चे के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। महिला शांति देवी (33) के साथ दो छोटे बच्चे भी थे।

डीसी ने कई बार पूछा महिला के स्वास्थ्य बारे
सत्संग भवन सेंटर के इंचार्ज धर्मपाल ने बताया कि महिला के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की टीम नजर रखे हुए थी। डीसी ने भी इस महिला के स्वास्थ्य के बारे में कई दफा पूछा। प्रसव पीड़ा शुरू होते ही उसे तुरंत सीएचसी दाखिल कराया गया। महिला ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

महिला की विशेष केयर की जा रही है। डाइट भी बदल दी गई है। शेल्टर होम के इंचार्ज धर्मपाल ने बताया कि डिलीवरी का पता चलते ही समाजसेवी व कर्मचारियों ने बच्चे को पहनने के लिए वस्त्र भेंट किए गए हैं। पढ़ो लिखो बढ़ो संस्था की ओर से इरफान खटाना ने वस्त्र, जरूरत का सामान एवं नकदी दी गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!