Edited By Shivam, Updated: 29 Jun, 2018 08:35 PM
बहादुरगढ़ से दिल्ली मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरु हुए अभी 6 दिन ही हुए हैं। शहर के लोगों ने मेट्रो से दिल्ली आना जाना भी शुरू कर दिया है। लेकिन इसी बीच बहादुरगढ़ वासियों के लिए एक चिंताजनक खबर है। यहां के लोगों की लाइफलाइन बन रही मेट्रो का पहिया आज...
बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ से दिल्ली मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरु हुए अभी 6 दिन ही हुए हैं। शहर के लोगों ने मेट्रो से दिल्ली आना जाना भी शुरू कर दिया है। लेकिन इसी बीच बहादुरगढ़ वासियों के लिए एक चिंताजनक खबर है। यहां के लोगों की लाइफलाइन बन रही मेट्रो का पहिया आज से अनिश्चितकाल के लिए थमने वाला है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के हजारों कर्मचारी अपनी कई मांगों के नहीं माने जाने पर शनिवार से हड़ताल पर जा रहे हैं।
डीएमआरसी और कर्मचारियों के बीच शुक्रवार को बातचीत नाकाम होने के बाद करीब 9,000 नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो मेट्रो सेवाएं बंद हो सकती है। इससे पहले मेट्रो के नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोत्तरी जैसी कई मांगें पूरी नहीं किए जाने की सूरत में 30 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।
गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो में तकरीबन 12,000 कर्मचारी हैं, जिनमें 9,000 गैर कार्यकारी स्टाफ है। परिषद के कुछ सदस्य वेतनमान में संशोधन, डीएमआरसी स्टाफ परिषद को कर्मचारी यूनियन में बदलने, किसी कर्मचारी को निकालने के लिए उचित दिशा-निर्देश समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहादुरगढ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई थी। जिसके बाद हर रोज हजारों की संख्या में यात्री मेट्रो की सवारी कर रहे हैं। ऐसे में अचानक मेट्रो कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।