हिसार में शून्य से नीचे पहुंचा पारा

Edited By Deepak Paul, Updated: 27 Dec, 2018 12:38 PM

mercury reached zero below in hisar

हिसार में शीत लहरों के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रात्रि पारा जमाव बिन्दु से नीचे पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रात्रि शून्य से नीचे -1.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जो 5 सालों में नीचे गया है। 2013 में यह तापमान -0.8 डिग्री...

हिसार(राठी): हिसार में शीत लहरों के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रात्रि पारा जमाव बिन्दु से नीचे पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार रात्रि शून्य से नीचे -1.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जो 5 सालों में नीचे गया है। 2013 में यह तापमान -0.8 डिग्री सैल्सियस रहा था। वहीं कृषि क्षेत्र में रात्रि पारा 0.1 डिग्री सैल्सियस रहा। जो सामान्य से 8 डिग्री सैल्सियस नीचे है। 1.5 किलोमीटर प्रति घंटा से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण रात्रि पारे में गिरावट आ गई है। यह पारा शिमला के रात्रि पारा 2.7 डिग्री सैल्सियस से नीचे रहा।

वहीं अब रात्रि के समय पाला पडऩे से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बर्फीली हवाओं के चलते रात्रि पारा जमाव बिन्दु से नीचे पहुंचा। रात्रि पारा जहां -1.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया वहीं दोपहर का पारा 20.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को हवाएं चलने से कोहरे का असर कम था। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3-4 दिन में तापमान में गिरावट बनी रहेगी। इस दौरान बादलवाई भी रह सकती है। वहीं कृवि कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा.मदन लाल खिचड़ ने बताया कि 31 दिसम्बर तक मौसम खुश्क रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!