Edited By Isha, Updated: 01 Mar, 2020 11:28 AM
गांव शहजादपुर में 10वीं कक्षा की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। छात्रा शनिवार दोपहर स्कूल से रोल नंबर स्लिप लेकर घर लौटी थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। उसका पिता.....
सोनीपत : गांव शहजादपुर में 10वीं कक्षा की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। छात्रा शनिवार दोपहर स्कूल से रोल नंबर स्लिप लेकर घर लौटी थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। उसका पिता सोनीपत आया था और मां खेत में गई थी। उसका चाचा घर पहुंचा तो उसे छात्रा का शव चौबारे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।