Edited By Isha, Updated: 06 Dec, 2019 03:50 PM
ताजेवाला जंगल में व्यक्ति ने पेड़ से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। पुलिस के मुताबिक अशोक पारिवारिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। थाना प्रबंधक प्रताप.....
यमुनानगर (ब्यूरो) : ताजेवाला जंगल में व्यक्ति ने पेड़ से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। पुलिस के मुताबिक अशोक पारिवारिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। थाना प्रबंधक प्रताप नगर लज्जा राम टीम सहित मौके पर पहुंचे।
उन्होंने विशेषज्ञों की निगरानी में शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाया। प्रबंधक ने बताया कि परिवार से बात हुई है। मानसिक परेशानी के चलते ही अशोक ने आत्महत्या की। धारा-174 के तहत कार्रवाई कर दी गई है।