Edited By Isha, Updated: 01 Nov, 2019 02:06 PM
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपनी पहली पारी में मंत्री रहे सभी पूर्व मंत्रियों की मीटिंग सुबह सी एम निवास पर रखी गई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन की नई सरकार चलाने में
डेस्कः मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा अपनी पहली पारी के सभी पूर्व मंत्रियों के साथ रखी मीटिंग खत्म गई है। इस दौरान खट्टर ने सभी मंत्रियों के साथ चुनाव के नतीजों को लकेर चर्चा की।
गौरतलब है कि विधानसभा के विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी पुरानी कैबिनेट के चुनाव हार चुके सभी मंत्रियों को बातचीत के लिए आज चंडीगढ़ बुलाया था। मनोहर लाल की पुरानी कैबिनेट में अनिल विज और डा. बनवारी लाल ही चुनाव जीते थे जिन्हें बैठक में आमंत्रित किया गया था। मनोहर कैबिनेट में शामिल दो मंत्रियों विपुल गोयल और राव नरबीर को इस बार टिकट नहीं मिला था। इसलिए वह चुनाव नहीं लड़े, लेकिन विपुल व राव दोनों को बैठक में आमंत्रित किया गया था।
पुरानी मनोहर कैबिनेट के आठ मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, कृष्ण पाल पंवार, कविता जैन, मनीष ग्रोवर, कृष्ण कुमार बेदी और कर्ण देव कांबोज चुनाव हार गए हैैं। इन आठों मंत्रियों को बैठक में बुलाया गया है। सीएम इस बैठक में पुराने मंत्रियों के साथ सरकार के संचालन, नए मंत्रियों की नियुक्ति, विधानसभा की कार्यवाही और भाजपा की सहयोगी पार्टी जजपा को कदम से कदम मिलाकर साथ लेकर चलने की तमाम स्थितियों पर चर्चा की।