हरियाणा लोकसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल के घर में 'आप' की मीटिंग

Edited By Shivam, Updated: 05 Jan, 2019 06:21 PM

meeting of aap in kejriwal house for haryana lok sabha elections

केन्द्र सहित हरियाणा प्रदेश का चुनावी वर्ष 2019 आने के बाद से ही राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए जुट गई हैं। आए दिन बैठकों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। राजनीतिक पार्टियों में आम आदमी पार्टी भी किसी भी तरह से हरियाणा के चुनावों...

नई दिल्ली(कमल): केन्द्र सहित हरियाणा प्रदेश का चुनावी वर्ष 2019 आने के बाद से ही राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए जुट गई हैं। आए दिन बैठकों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। राजनीतिक पार्टियों में आम आदमी पार्टी भी किसी भी तरह से हरियाणा के चुनावों में कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहती, इसी क्रम में हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मीटिंग की।

PunjabKesari, naveen jaihind

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर हुई मीटिंग में गोपाल राय ,नवीन जयहिंद और 3 लोकसभा सोनीपत, अम्बाला ,फरीदाबाद के पार्टी पदाधिकारी पहुंचे। मीटिंग के बाद नवीन जयहिंद ने कहा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को अरविंद केजरीवाल ने ट्रेनिंग दी है कि दिल्ली के स्कूल, कालेजों के काम हरियाणा के लोगो के बीच लेकर जाया जाए। उन्होंने कहा केजरीवाल हरियाणा के सभी जिलों में कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को केजरीवाल के घर पर हरियाणा लोकसभा को लेकर मीटिंग जारी रहेगी।

PunjabKesari, arvind kejriwal

वहीं जयहिंद ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा व इनेलो ने हरियाणा को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने अनिल विज द्वारा खिलाड़ी मनु भाकर को माफी मांगने के लिए दिए गए बयान पर नवीन जयहिंद ने कहा विज को मनु भाकर से और खिलाडिय़ों से मुर्गा बन कर माफी मांगनी चाहिए। जयहिंद ने आम आदमी पार्टी के जजपा के साथ होने पर कहा कि हरियाणा के लोग फैसला करेंगे हमें किसके साथ जाना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!