Edited By Shivam, Updated: 15 Aug, 2020 05:02 PM
प्रदेश सरकार व पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम प्रकार के दावे प्रशासन द्वारा किए जाते हैंं। बावजूद इसके बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ छेडख़ानी के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे।
गोहाना (सुनील जिंदल): प्रदेश सरकार व पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम प्रकार के दावे प्रशासन द्वारा किए जाते हैंं। बावजूद इसके बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ छेडख़ानी के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे।
ताजा मामला गोहाना के खानपुर गांव में स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज का है, जहां देर रात खाना खाने के बाद महिला डॉक्टर घूमने के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने गाड़ी से उतर कर महिला डॉक्टर के साथ बदतमीजी और छेडख़ानी को अंजाम दिया है। हालांकि डॉक्टर के शोर मचाने पर दोनों युवक गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला डॉक्टर के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अभी तक की जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों अज्ञात युवक मेडिकल में काम करने वाले ही 2 डॉक्टर बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में तहकीकात कर रही है लेकिन इस बात का खुलासा जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि दोनों आरोपी कौन हैं और मेडिकल में किस पोस्ट पर कार्यरत हैं।
वहीं गोहाना के एएसपी उदय सिंह मीणा ने बताया कि उनके पास महिला डॉक्टर के बयान पर मामला दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ के साथ बदतमीजी का मामला दर्ज किया गया है, गाड़ी की पहचान कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।