Edited By Naveen Dalal, Updated: 05 May, 2019 05:36 PM
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने प्रियंका गांधी के दौरे का ऐलान करते हुए कहा...
रोहतक (दीपक भारद्वाज): पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा ने प्रियंका गांधी के दौरे का ऐलान करते हुए कहा कि 23 मई को पता चल जाएगा प्रियंका का जादू है। जब कांग्रेस पार्टी सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के हितो के लिए कोई काम नही किया। कांग्रेस पार्टी ही पिछड़ा वर्ग के हितो की रक्षा कर सकती है।
हुड्डा ने कहा जबरदस्त माहौल है, पिछड़ा वर्ग में जोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग की हितों को ठेस पहुंचाई है, कांग्रेस सरकार में ग्रुप डी की भर्तियों में 15 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ा वर्ग को दिया गया था। जिसे भाजपा ने 10 प्रतिशत कर दिया। बोर्ड निगम एचपीएससी में 27 प्रतिशत भागीदारी पिछड़ा वर्ग की थी। लेकिन भाजपा ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी ही पिछड़ा वर्ग के हितों का ध्यान रख सकती है।
दीपेंद्र ने कहा कि रोहतक़ लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी इतिहास रचेगी, भाजपा ने जो फूट व भाईचारा तोड़ने की राजनीति की है, उसे जनता जवाब दे देगी। तोड़ने वालों को जोड़ने वालों का जवाब होगा।