Edited By vinod kumar, Updated: 23 Apr, 2020 01:12 PM
देश और प्रदेश में काेराेना वायरस के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए पूरे देश काे लाॅकडाउन किया गया है। इस संकट में काेराेना पीड़िताें की मदद के लिए हरियाणा सीएम मनाेहर लाल ने काेराेना रिलीफ फंड बनाया है।
चंडीगढ़: देश और प्रदेश में काेराेना वायरस के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए पूरे देश काे लाॅकडाउन किया गया है। इस संकट में काेराेना पीड़िताें की मदद के लिए हरियाणा सीएम मनाेहर लाल ने काेराेना रिलीफ फंड बनाया है।
इसमें सहयाेग के लिए सामाजिक संगठन, समाजसेवी लाेग व धार्मिक संस्थाएं आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में श्री माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बाेर्ड ने हरियाणा काेराेना रिलीफ फंड में 10 कराेड़ रुपये का दान किया है।
काेराेना महामारी के चलते सरकार के साथ सामाजिक संगठनस, समाजसेवी लाेग व धार्मिक संस्थाएं मदद के लिए कंधे से कंधे मिलाकर साथ खड़े हैं। फंड में अभी तक कई कराेड़ रुपये इकट्ठे हाे चुके हैं।