थैला बनाने वाले कपड़े से बनाया जा रहा था मास्क, छापेमारी में सील की गई फैक्ट्री

Edited By Shivam, Updated: 19 Mar, 2020 04:02 PM

mask was being made from bag making cloth factory sealed in raids

गोहाना में सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक फैक्ट्री में छापेमारी की, जिसमें थैला बनाने वाले कपड़े से मास्क बनाया जा रहा था। टीम ने मास्क बना रहे लोगों को रंगेहाथों पकड़ा है, जिसमें कई महिलाएं कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी। फैक्ट्री...

गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना में सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक फैक्ट्री में छापेमारी की, जिसमें थैला बनाने वाले कपड़े से मास्क बनाया जा रहा था। टीम ने मास्क बना रहे लोगों को रंगेहाथों पकड़ा है, जिसमें कई महिलाएं कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी। फैक्ट्री में 150 से ज्यादा महिला और पुरुष काम कर रहे थे।

यहां बैग बनाने वाली मशीन से ही मास्क बनाने का अवैध और असुरक्षित तरीके से कारोबार किया जा रहा था। अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री को सील करने के आदेश दे दिए गए हैं, जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार को नियुक्त किया है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग, ड्रग कन्ट्रोल टीम, गुप्तचर विभाग और सीएम फ्लाइंग के साथ फैक्ट्री को सील करने की प्रक्रिया की जा रही है।

PunjabKesari, haryana

डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम दोपहर ने जींद रोड पर टायल्स के गोदाम में चल रही फैक्ट्री में छापा मारा। संचालक ने गोदाम में दीवार बनाकर शटर लगाया था। यहां 150 मजदूर कर्मचारी मास्क तैयार कर रहे थे। टीम ने फैक्ट्री संचालक से मास्क तैयार करने की गाइडलाइन और मंजूरी दिखाने को कहा, लेकिन वह नहीं दिखा पाए। इसपर अधिकारियों ने फैक्ट्री बंद करने और तैयार मास्क की सप्लाई न करने का आदेश दिया है। कार्रवाई के लिए तहसीलदार रोशनलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। 

वहीं मौके पर टीम ने करीबन डेढ़ सौ से ज्यादा महिला और पुरुष मजदूर खुले हाथों और बिना मास्क के साथ धूल मिट्टी और गंदगी के बीच में ही धड़ल्ले से अवैध रूप से काम करते हुए पाया है। 2 जगह पर मास्क बनने का काम चल रहा था। मास्क बनाने के कपड़े के काफी संख्या में बोरी भी मिली हैं। साथ ही मौके पर करीबन पचास हजार तैयार मास्क भी बरामद किए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!