Edited By Isha, Updated: 19 Jan, 2021 03:43 PM
झज्जर के एक गांव में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। मृतका की उम्र करीब 36 साल बताई जाती है। इस मामले में परिजनों ने विवाहिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जिनकी शिकायत पर
झज्जर (प्रवीण): झज्जर के एक गांव में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा ली। मृतका की उम्र करीब 36 साल बताई जाती है। इस मामले में परिजनों ने विवाहिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है जिनकी शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति,सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव बीठला की रहने वाली नीलम की शादी करीब चौदह साल पूर्व गांव बीठला में हुई थी। नीलम का एक ग्यारह साल का बेटा भी है। अज्ञात कारणों के चलते नीलम ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलम के गांव लीलोढ़ निवासी परिजनों ने मृतका के पति,सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मंगलवार को पुलिस ने नीलम के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।