दहेज को लेकर विवाहिता से की मारपीट, 5 पर केस दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Aug, 2020 01:28 PM

married woman for dowry case filed on 5

महिला थाना पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, विश्वास तोड़ने और छेड़छाड़ करने के आरोप ...

जींद : महिला थाना पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, विश्वास तोड़ने और छेड़छाड़ करने के आरोप में सोनीपत की अम्बेदकर कॉलोनी निवासी ससुराल पक्ष के 5 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर के एक नगर निवासी युवती ने जे.एम. आई. सी. सिवानी राणा की कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था कि उसकी शादी सोनीपत की अम्बेदकर कॉलोनी निवासी विशाला के साथ 8 मार्च, 2018 में हुई थी।

शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया था लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही वे अपने घर से और ज्यादा दहेज लाने की मांग करने लगे। उसने आरोप लगाया कि उसके द्वारा दहेज लाने से मना करने पर एक दिन उसके पति विशाल के मामा नरेश ने उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। एक दिन उसके ससुर सतपाल ने उनके घर भारत नगर में छेड़छाड़ भी की। जांच अधिकारी ए.एस.आई. राजेश कुमारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के 5 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!