विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला, 7 लोगों पर केस दर्ज

Edited By vinod kumar, Updated: 25 Nov, 2019 12:53 PM

married woman beaten

नगीना के करहेड़ा गांव की ताहिरा पुत्री नसरुद्दीन को ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट करने व जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला ससुराल पक्ष के खिलाफ नगीना पुलिस ने दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता नसरुद्दीन ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की की शादी...

फिरोजपुरझिरका(ब्यूरो): नगीना के करहेड़ा गांव की ताहिरा पुत्री नसरुद्दीन को ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट करने व जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने का मामला ससुराल पक्ष के खिलाफ नगीना पुलिस ने दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता नसरुद्दीन ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की की शादी राजस्थान के पचानका गांव में की थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अधिक दहेज की मांग करने लगे। जबकि नसरुद्दीन ने ताहिरा की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों का मन नहीं भरा और अधिक दहेज की मांग करने लगे।

इतना ही नहीं प्रतिदिन उनकी लड़की को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। मारपीट हर रोज की जाती थी कई बार तो पंचायत करके उन्होंने अपनी लड़की को ससुराल भेज दिया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग बाज नहीं आए। आखिरकार 3 दिन पहले उनकी लड़की को बुरी तरह से मारा पीटा और पति वह जेठ ने नूंह लेजाकर जबरदस्ती जहर पिला दिया और उनकी लड़की को भादस गांव के पास बेहोशी की हालत में छोड़ गए।

वहां पर मौजूद लोगों ने लड़की के पिता नसरुद्दीन को खबर की और नसरुद्दीन अपनी लड़की को लेकर नूंह के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज किया गया। नसरुद्दीन ने बताया कि उनकी लड़की को जहर दिया गया है और जान से मारने की कोशिश की गई है। इसलिए उन्होंने थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है और गिरफ्तारी की मांग की है।

वीरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी थाना नगीना ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर हासम, इरफान, अरसीदा पुत्रान कल्लू, कल्लू पुत्र अतर खान, जुबेदा पत्नी कल्लू, रुबीना पत्नी हासम व खालिद निवासी गुआलदा थाना चोपानकी जिला अलवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
                                                                                                                       

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!