Edited By Manisha rana, Updated: 24 Aug, 2020 03:35 PM
कोरोना महामारी के चलते शनिवार व रविवार को जहां पूरा शहर बंद रहा। वहीं प्रशासन पुरी तरह से सतर्क नजर आया। पुलिस प्रशासन पुरी तरह से सतर्क नजर आया...
लाडवा : कोरोना महामारी के चलते शनिवार व रविवार को जहां पूरा शहर बंद रहा। वहीं प्रशासन पुरी तरह से सतर्क नजर आया। पुलिस प्रशासन पुरी तरह से सतर्क नजर आया। पुलिस प्रशासन शहर में गश्त करते नजर आया। रविवार को प्रशासन को बाजार बंद करवाने के लिए कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ी। क्योंकि रविवार को अकसर दुकानें बंद रहती थी। शहर में दूध, सब्जी-फल व दवाई की दुकानें खुली रही। इसके अलावा शनिवार को जिन लोगों ने अपने निजी होटल, डाबे आदि खोले थे।
स्थानीय प्रशासन द्वारा उनके न केवल चालान किए गए, बल्कि उनको चेतावनी देकर छोड़ा गया था। ड्यूटी मैजिस्टेट तहसीलदार हरीश कालड़ा ने शनिवार को लॉकडाउन हरीश कालड़ा ने शनिवार को लॉकडाउन के चलते जिन लोगों ने गलती से या अनजाने में अपने निजी होटल या दुकाने खोली हुई थी, उनके चालान किए गए। पहले दिन करीब 5 निजी होटलों व डाबों के चालान किए गए है। इसके अलावा एक दुकानदार का भी चालान किया गया।