Edited By vinod kumar, Updated: 30 Apr, 2020 06:52 PM
हरियाणा के टोहाना मार्केट कमेटी सचिव पूनम पूनिया का टोहाना से बरवाला तबादला कर दिया। विधायक देवेंद्र बबली ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व कृषि मंत्री जेपी दलाल से बात कर सचिव को बदलने की मांग उठाई थी।
टाेहाना(सुशाील): हरियाणा के टोहाना मार्केट कमेटी सचिव पूनम पूनिया का टोहाना से बरवाला तबादला कर दिया। विधायक देवेंद्र बबली ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व कृषि मंत्री जेपी दलाल से बात कर सचिव को बदलने की मांग उठाई थी।
गौरतलब है विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने टोहाना अनाज मंडी का दौरा किया था, ताे इस दौरान आढ़तियों व किसानों ने प्रशासन पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। जिसके चलते विधायक देवेंद्र बबली का गुस्सा भड़क गया।
उन्हाेंने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व कृषि मंत्री जेपी दलाल को फोन करते हुए मार्केट कमेटी सचिव पर किस के इशारे पर काम करते हुए आढ़तियों व किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया था। = जिसके चलते अब सचिव का तबादला कर दिया गया है। बबली का यह वीडियो शोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था।