कई सड़कों का होगा सुधार, हादसों से बचाने के लिए बनेगी व्हाइट पट्टी

Edited By Isha, Updated: 09 Nov, 2019 11:56 AM

many roads improved a white stripe accidents

शहर के विकास कार्यों की शुक्रवार को मेयर गौतम सरदाना ने निगम अधिकारियों के साथ मॉनीटरिंग की। इस दौरान मेयर ने मास्टिक लेयर से बनी सभी सड़कों पर व्हाइट पट्टी अर्थात थर्मो प्लास्टिक.......

हिसार (ब्यूरो) : शहर के विकास कार्यों की शुक्रवार को मेयर गौतम सरदाना ने निगम अधिकारियों के साथ मॉनीटरिंग की। इस दौरान मेयर ने मास्टिक लेयर से बनी सभी सड़कों पर व्हाइट पट्टी अर्थात थर्मो प्लास्टिक पेंट करवाने के आदेश दिए। मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि धुंध के मौसम में सड़क के दोनों और बीचों बीच बनी पट्टी नहीं होने से हादसे हो सकते है। इन हादसों को रोकने के लिए मास्टिक व तारकोल की सभी सड़कों पर व्हाइट पट्टी बनवाई जाएगी। वहीं मल्टी स्टोरी पार्किंग की जमीन देखी और उसकी स्टेटस रिपोर्ट मांगी।

रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर के पानी से नहा रहा था यात्री
रेलवे स्टेशन पर राज्य सभा सांसद की ग्रांट से न.नि. अधिकारियों ने 12 वाटर कूलर लगवाए गए थे। जिनकी मॉनीटरिग मेयर गौतम सरदाना ने की। मॉनीटरिंग के दौरान मेयर गौतम सरदाना ने देखा कि वाटर कूलर के पानी से एक यात्री नहा रहा है। मेयर उस यात्री के पास गए और उसे कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए विशेष रूप से शौचालय का बनवाए गए हैं।

उन शौचालयों में जाकर नहाना चाहिए। वाटर कूलर का पानी यात्रियों के लिए पीने के लिए होता है। यात्रियों ने मेयर गौतम सरदाना से माफी मांगी। मेयर गौतम सरदाना ने बताया कि अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि तारकोल और मास्टिक की सभी सड़कों पर व्हाइट पट्टी से बनवाए। इसके साथ वाइडङ्क्षनग के दौरान बने फुटपाथों का सौंदर्यीकरण करने के आदेश दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!