प्रदेश की 64 PHC में एक भी डाक्टर नहीं, मेडिकल ऑफिसर की इतनी पोस्ट अब भी रिक्त

Edited By Deepak Paul, Updated: 03 Jun, 2018 11:01 AM

many posts of medical officers are still vacant

स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों की कमी खल रही है। इस समय 200 के करीब डाक्टर डेपुटेशन और पी.जी. पर गए हैं। करीब 140 डाक्टर लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं और 70 के करीब महिला डाक्टर हमेशा चाइल्ड केयर लीव पर रहती हैं।  प्रदेश में 60 सिविल अस्पताल, 8...

पंचकूला(धरणी ): स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों की कमी खल रही है। इस समय 200 के करीब डाक्टर डेपुटेशन और पी.जी. पर गए हैं। करीब 140 डाक्टर लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं और 70 के करीब महिला डाक्टर हमेशा चाइल्ड केयर लीव पर रहती हैं।  प्रदेश में 60 सिविल अस्पताल, 8 ट्रामा सेंटर, 3 बर्न यूनिट, 64 अर्बन डिस्पेंसरी, 124 कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सी.एच.सी.), 500 प्राइमरी हेल्थ सेंटर(पी.एच.सी.), 2630 हेल्थ सब-सेंटर हैं। प्रदेश में मेडीकल आफिसर के 3083 स्वीकृत पद हैं, इनमें से 2723 पद ही भरे हुए हैं। हाल ही में 59 एम.ओ. जो प्रमोशन हुए हैं, इससे यह एम.ओ. के पद भी रिक्त हो गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी मानते हैं कि प्रदेश में 27 हजार डाक्टरों के पद हैं जिनमें से 7000 पद भरे हुए हैं। 

प्रदेश में 64 प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पी.एच.सी.) बगैर डाक्टरों के चल रही है, इतना ही नहीं 360 से अधिक मैडीकल आफिसर के पद रिक्त पड़े हैं। पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद और रोहतक में स्वीकृत पदों से अधिक डाक्टर तैनात हैं, इतना ही नहीं सरकार ने जो रिटायरमेंट के बाद सीनियर डाक्टर को कंसल्टेंट के पद पर लगाया उनको भी इन्हीं शहरों में लगाया हुआ है। वहीं, प्रदेश में सीनियर मेडीकल आफिसर यानि स्पेशलिस्ट डाक्टरों का भारी टोटा है, इस समय करीब 60 के करीब एस.एम.ओ. के पद रिक्त हैं। 

चौंकाने वाली बात यह है कि हाल हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने डी.जी. स्तर के कुछ रिटायर डाक्टरों को कंसलटेंट के तौर पर नियुक्त किया, ज्यादातर को पंचकूला में ही तैनात कर दिया, जबकि जहां जरूरत है वहां पर उन्हें नहीं लगाया गया। पंचकूला में सबसे अधिक 76, अम्बाला में करीब 64, झज्जर में करीब 60, गुरुग्राम व रोहतक में 59, सिरसा में 45 स्पैशलिस्ट डाक्टर नियुक्त हैं।

 इसके अलावा फरीदाबाद में 42 स्पैशलिस्ट हैं। जो दूसरे जिलों में 20 से लेकर 40 तक स्पेशलिस्ट डाक्टर तैनात  किए गए हैं। यहां यह बता दें कि मेवात में आज भी कोई महिला रोग विशेषज्ञ नहीं है। अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा स्वास्थ्य विभाग आर.आर. जोवल का पक्ष है कि ‘‘देखिए, जो आप कह रहे हैं मैं समझ रहा हूं, रेशनलाइजेशन किया जाएगा, जहां पर डाक्टरों के पद खाली हैं, वहां पर डाक्टर जरूर भेजे जाएंगे, जिन पी.एच.सी. में डाक्टरों की तैनाती नहीं हुई है, वहां पर जल्द डाक्टर भेज रहे हैं।’’ 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!