बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सहित कई नेता इनेलो में शामिल, चौटाला बोले- सत्ता में जल्द ही आएंगे

Edited By Shivam, Updated: 15 Jun, 2020 02:11 PM

many leaders including former bsp state president join inld

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने आज इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान बसपा की पूरे प्रदेश कार्यकारिणी के इनेलो में शामिल होने पर इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने आज इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान बसपा की पूरे प्रदेश कार्यकारिणी के इनेलो में शामिल होने पर इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने दावा किया कि इनेलो हरियाणा की सत्ता में एक बार फिर से लौटेगी। उन्होंने कहा कि हमसे जो चूक हुई हैं हम उन्हें सुुधारेंगे। ओमप्रकाश चौटाला ने यह भी कहा कि आगामी बड़ोदा उपचुनाव में भी इनेलो की ही जीत होगी, बड़ोदा इनेलो का गढ़ रहा है।

इस दौरान बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती समेत पार्टी के 50 से अधिक नेताओं ने इनेलो ज्वाईन की। अभय चौटाला ने कहा बीएसपी से हमारा गठबंधन हुआ था, मगर कुछ स्वार्थी लोगों ने हमारे गठबंधन को तोडऩे का काम किया। हमने एसवाईएल की लड़ाई लड़ी थी, अब आप लोगों ने जो फैसला लिया है उसके लिए धन्यवाद करता हूं। इनेलो ज्वाइन करने वाले प्रकाश भारती के साथ 7 सालों तक बसपा हरियाणा के प्रधान रहे नरेश सारण, नरेंद्र प्रजापति मौजूदा बसपा के उपाध्यक्ष, रामेश्वर दास जनरल सेक्टरी बसपा, वेद सिंह मुंडे, रोहताश, राजा राम सहित कई पूर्व बसपा के पदाधिकारियों ने इनेलो का दामन थामा।

2005 से 2010 तक हरियाणा बीएसपी के अध्यक्ष रहे प्रकाश भारती 2010 के बाद पंजाब, हरियाणा , राजस्थान, जम्मू कश्मीर के प्रभारी रहे हैं। इनेलो ज्वाइन करने के बाद प्रकाश भारती ने कहा कि निष्ठा व ईमानदारी से संगठन को मजबूत करेंगे।

ओमप्रकाश चौटाला ने बसपा पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि इस हमें लोगों में विश्वास पैदा करना है कि आप लोगों के सहयोग से सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो स्वर्गीय देवीलाल जी और कांशीराम जी के सपनों को साकार करने का काम करेंगे। चौटाला ने कहा सत्ता बदलती रहती है मगर नीति जो निर्धारित हो जाये वो नहीं बदलता। उन्होंने कहा कि हम लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतर सकें, इसके लिए समान विचार धारा वाले लोगों को एकत्रित करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!