CM अौर गडकरी ने की सरस्वती महोत्सव की शुरुआत, 46 नदियों के जल से किया जलाभिषेक (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Jan, 2018 10:42 PM

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में यमुनानगर के आदिबद्री में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आगाज हुआ। केंद्रीय जल संसाधन एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नें मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय सरस्वती...

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में यमुनानगर के आदिबद्री में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आगाज हुआ। केंद्रीय जल संसाधन एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नें मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव पर 5 राज्यों की 46 नदियों के जल से सरस्वती नदी का जलाभिषेक कर इस मौके पर आयोजित यज्ञ में आहुति डाली।
PunjabKesari
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कालका से लेकर कलेसर तक प्राचीन धरोहरों अौर मंदिरों को सड़क मार्ग से जोड़ने की याजना शुरू की जाएगी। यमुनानगर की पांच बरसाती नदियों पर डैम बनाए जाएंगे अौर 10 ट्यूबवेल से सरस्वती का पानी छोड़ा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि दादुपुर नलवी की जरूरत नहीं है। वहीं डार्क जोन एरिया में सरस्वती के पानी से भूमि रिचार्ज की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने माता मंत्रा देवी मंदिर से हिमाचल प्रदेश तक पुल बनाने की घोषणा की। 
PunjabKesari
नितिन गडकरी ने सरस्वती नदी और पर्यटन से जुड़ी सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी को पूर्ण विकसित करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। अंग्रेजी शासन में इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया लेकिन अब नई पीढ़ी को इतिहास की सही जानकारी देंगे। हरियाणा नदियों को जोड़ने अौर भू जल योजना पर भी काम किया जाएगा। हरियाणा अौर हिमाचल की सरकारों को मिल कर राष्ट्रिय राज मार्ग निर्माण कार्य करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!