सिरसावासियों को 'मनोहर सौगात', 85 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन (Video)

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 07 Jul, 2018 11:20 AM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सिरसा वासियों को 85 करोड़ 40 लाख रुपए की सौगात दी है। सिरसा के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में सीएम ने 13 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन भी किया। इस दौरान सीएम ने लोगों की समस्याएं भी सुनी। कुल13 विकास परियोजनाएं...

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सिरसा वासियों को 85 करोड़ 40 लाख रुपए की सौगात दी है। सिरसा के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में सीएम ने 13 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन भी किया। इस दौरान सीएम ने लोगों की समस्याएं भी सुनी।

कुल13 विकास परियोजनाएं में से मुख्यमंत्री द्वारा 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। जिस पर 27 करोड़ 70 लाख 48 हजार रुपए की राशि व्यय की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री 8 विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिन पर 57 करोड़ 69 लाख 32 हजार रुपे की राशि खर्च होगी।
 PunjabKesari
इन परियोजनाओं में 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनी नव निर्मित सब्जी मंडी डबवाली, 4 करोड़ 15 लाख 33 हजार रुपए की लागत से निर्मित रानियां तहसील भवन, 8 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से रानियां निर्मित सीवरेज सिस्टम व सीवरेज ट्रिटमैंट प्लांट, कालांवाली में 10 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीवरेज सिस्टम व सीवरेज ट्रिटमैंट प्लांट शामिल हैं। इसी प्रकार 2 करोड़ 65 लाख 15 हजार रुपए की लागत से गांव फुल्लों में नवनिर्मित केनाल बेस्ट वाटर वर्कस का उद्घाटन भी किया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!