मनीष ग्रोवर ने हुड्डा पर निशाना साधा- विस चुनाव में 75 सीटें जीतेंगे

Edited By Shivam, Updated: 22 Jun, 2019 10:03 PM

manish grover targets hooda we will win 75 seats

प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा की 10 सीटें जीतने के बाद हरियाणा की 75 सीटें जीतकर मनोहर लाल जी को दोबारा सीएम बनाएंगे। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा की 10 सीटें जीतने के बाद हरियाणा की 75 सीटें जीतकर मनोहर लाल जी को दोबारा सीएम बनाएंगे। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा।

प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा कहते थे कि चंडीगढ़ वाया दिल्ली होकर जाएंगे और कभी कहते थे वाया सोनीपत होकर चंडीगढ जायेंगे। मैंने पहले ही कहा था कि इस बार रोहतक सीट को जीतने नहीं देंगे और प्रदेश की 10 की 10 लोकसभा सीट जीते। अब प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में 75 सीट जीतकर मनोहर लाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

ग्रोवर ने हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने 38 साल बाद दिल्ली को कोठी खाली करवाई है। अब चंडीगढ में 25 नंबर फ्लैट को खाली करवाकर हुड्डा को माडल वाली कोठी में बैठाएंगे। ग्रोवर आज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे, जिसमें संगठन मंत्री सुरेश भट्ट और करनाल से सांसद संजय भाटिया शामिल थे। 28 व 29 तारीख को प्रदेश स्तरीय बैठक के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!