Edited By Shivam, Updated: 19 Oct, 2018 04:01 PM
720 निजी बसों को परमिट देने के विरोध में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी 4 दिन से हड़ताल पर है, लेकिन प्रदेश सरकार इन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है। रोहतक में सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने तो यह कह...
रोहतक(दीपक भारद्वाज): 720 निजी बसों को परमिट देने के विरोध में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी 4 दिन से हड़ताल पर है, लेकिन प्रदेश सरकार इन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है। रोहतक में सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने तो यह कह दिया कि कर्मचारी राजनीति कर रहे हैं, इनकी मांगे नाजायज हैं, कर्मचारियों को तुरंत हड़ताल खत्म करनी चाहिए। सरकार इनकी सारी मांगे मान चुकी है। साथ ही मंत्री ने बताया कि 27 अक्टूबर को रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर एलिवेटिड रोड जनता को समर्पित करेंगे।
हरियाणा सरकार व रोडवेज के कर्मचारियों में ठनी हुई है, कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। आज चौथे दिन भी प्रदेश में हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम रहा। प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने रोडवेज की हड़ताल को स्वार्थ के लिए प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगें नाजायज हैं। ये केवल राजनीति हो रही है। सरकार इनकी सारी मांगे मान चुकी है। इसलिए कर्मचारियों की हड़ताल का कोई औचित्य नहीं है। तुरंत हड़ताल खत्म करनी चाहिए।
वहीं ग्रोवर ने जानकारी देते हुए कहा कि 27 अक्टूबर को मंगल सेन जयंती है और उसी दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर एलिवेटिड रोड को जनता को समर्पित करेंगे। जिसका नाम मंगल सेन मार्ग होगा। उन्होंने बताया कि करनाल में होने वाली रैली को 4 राज्यों के चुनाव के चलते स्थगित किया है। जल्द ही अगली तारीख की घोषणा की जाएगी। साथ ही कहा कि चारों राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।