दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए संभाली कमान, महिलाओं को कर रही जागरूक

Edited By Shivam, Updated: 25 Sep, 2018 06:08 PM

managing to eliminate dowry women doing awareness

राष्ट्रीय स्तर पर देश भर में दहेज के खिलाफ आंदोलन और बेटियों के हित में चल रहे सामाजिक संस्था सहेली की राष्ट्रीय अध्यक्ष सहेली शबाना खान ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दहेज उत्पीडऩ कानून में तत्काल गिरफ्तारी के फैसले का स्वागत किया है। शबाना ने...

नूंह(एके बघेल): राष्ट्रीय स्तर पर देश भर में दहेज के खिलाफ आंदोलन और बेटियों के हित में चल रहे सामाजिक संस्था सहेली की राष्ट्रीय अध्यक्ष सहेली शबाना खान ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दहेज उत्पीडऩ कानून में तत्काल गिरफ्तारी के फैसले का स्वागत किया है। शबाना ने कहा कि माननीय न्यायालय के इस फैसले से यकीनन दहेज के लोभियों में डर खौफ की भावना पैदा होगी और वो अपने लालच में किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले सौ दफा सोचेंगे। साथ ही इस फैसले से बेटियों और महिलाओं के साथ इंसाफ होगा।

PunjabKesari

बता दें कि मेवात जिले में दहेज प्रथा के खात्मे और शिक्षा के बढ़ावे को लेकर घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।  सहेली संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सहेली शबाना खान ने अपनी मां और पांच छोटी बहनों के साथ मिल कर इस मुहिम को साकार करने में लगी हुई हैं।

शबाना खान ने कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से कहा कि आज वह समय आ गया है जब हम महिलाओं को अपनी सोच में परिवर्तन करना चाहिए। दहेज प्रथा एक कलंक, अभिशाप है जिससे केवल एक नहीं बल्कि दो परिवारों की बर्बादी हो रही है। उन्होंने बताया कि अगर बेटी शिक्षित होगी तो वह खुद ही दहेज है।

PunjabKesari

शबाना खान ने खास तौर से लड़कों से अपील करते हुए कहा कि आप देश और मेवात का भविष्य हैं, आपको अपनी सोच को अच्छा रखते हुए मेवात के गांव गांव के विकास और तरक्की की लिए ज्यादा से ज्यादा शिक्षा हासिल करनी चाहिए। क्योंकि सिर्फ शिक्षा ही आपको बेहतर इंसान बना सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!