Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 15 Apr, 2018 09:44 AM
यमुनानगर के रघुनाथ पूरी में पिंकी नामक महिला का घर गोलियों का आवाज से दहल उठा। हमलावर ने उसके घर में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।परिवारवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे...
यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): यमुनानगर के रघुनाथ पूरी में पिंकी नामक महिला का घर गोलियों का आवाज से दहल उठा। हमलावर ने उसके घर में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।परिवारवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है।
मृतक महिला की बेटी के अनुसार कमल नामक व्यक्ति रात को उनके घर आए और उसकी मां से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच दोनों का झगड़ा हो गया अौर कमल ने दरवाजा बंद कर दिया और एक के बाद एक 11 गोलियां पिंकी के शरीर में दाग दी।दरवाजा खोल उसने बाकी परिवार वालों को भी धमकाया और धक्का मुक्की भी हुई और वह वहां से फरार हो गया। जब तक पिंकी के परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे वो दम तोड़ चुकी थी।
एसएचओ सिटी ओम प्रकाश ने बताया कि पिंकी का कमल कपूर के साथ पिछले 6 महीनों से अफेयर चल रहा था। जिसके कारण पिंकी के घर उसका आना जाना था। रात को भी आया इनकी आपस में कहासुनी हुई और वह गोली मार कर चला गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।