Edited By Deepak Paul, Updated: 22 Feb, 2019 11:50 AM
पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण के पास रजवाहे में नवजात बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। किसी कलयुगी मां ने पाप को छुपाने के लिए बच्चे को जन्म देते ही मारने के लिए रजवाहे में फैंक दिया। लोगों ने रजवाहे में बच्चे...
पलवल(गुरुदत्ता गर्ग): पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण के पास रजवाहे में नवजात बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। किसी कलयुगी मां ने पाप को छुपाने के लिए बच्चे को जन्म देते ही मारने के लिए रजवाहे में फैंक दिया। लोगों ने रजवाहे में बच्चे के शव को तैरते देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों के पैनल से बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया गया।
बहरोला गांव के रहने वाले तस्लीम ने बताया कि वे रजवाहे के पास ने निकल रहा था। तभी उसे पानी में एक नवजात बच्चे का शव तैरता दिखा, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लिया। वहीं ग्रामिणों ने बताया कि बच्चे के शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं था।
अंदेशा लगाया जा रहा है कि जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चे को पानी में डाल दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं लोगों का कहना है कि अगर महिला बच्चा पालने में असमर्थ थी तो किसी निसंतान जोड़े को गोद दे सकती थी। लेकिन इस पापी मां ने तो बच्चे की हत्या की कर डाली। वहां पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई है।