Edited By Updated: 12 May, 2017 10:42 PM
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। विज ने कहा ममता बनर्जी यदि आप ...
अंबाला (कमलप्रीत) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। विज ने कहा ममता बनर्जी यदि आप भारत में जन्म लेने की वजह से शर्मिंदा हैं तो समुद्र आपके नजदीक ही है उसमे डूब मरो।
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने एक रैली में कहा था कि उन्हें शर्म आती है कि वह इस धरती पर पैदा हुईं। ममता का यह बयान भारतीय जनता पार्टी के नेता श्यामपदा मंडल के उस बयान के बाद आया है जिसमें भाजपा नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्हें यह समझ में नहीं आता कि ममता बनर्जी महिला हैं या पुुरुष।
ममता ने कहा इस धरती पर पैदा होकर मैं आज शर्म महसूस कर रही हूं। ममता ने कहा पश्चिम बंगाल भाजपा सरकार की धमकियों से नहीं डरता, चाहे आप जितना भय का माहौल बना लो। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा धर्म के नाम पद देश में चल रही असहिष्णुतापूर्ण लहर को केवल पश्चिम बंगाल रोक सकता है।