Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 15 May, 2018 09:31 AM
हरियाणा में चोरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। CM सिटी करनाल में लुटेरा महिला को बहला फुसलाकर सोने का कंगन लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद से आस-पास की महिलाअों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार...
करनाल(विकास मेहला): हरियाणा में चोरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। CM सिटी करनाल में लुटेरा महिला को बहला फुसलाकर सोने का कंगन लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद से आस-पास की महिलाअों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार करनाल के सेक्टर-7 में रहने वाली दर्शना गुप्ता से एक अज्ञात युवक ने खुद को महिला के बेटे का दोस्त बताकर घर में आ गया। लुटेरे ने महिला को बहला फुसलाकर घर के अंदर से उसका सोने का कंगन लेकर रफू चक्कर हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है।
इस घटना में महिला की लापरवाही भी देखने को मिली है किसी अनजान युवक को अपने घर के अंदर प्रवेश करने दिया जिसका नतीजा उसके सामने आया। कोई अज्ञात शातिर युवक महिला को लूट का निशाना बनाकर आसानी से रफू चक्कर हो गया।