lockdown : अब क्वारेंटाइन व्यक्तियों की हाजिरी लगा रही पुलिस

Edited By Isha, Updated: 27 Mar, 2020 09:19 AM

lockdown now police is recruiting quarantine

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए अब हरियाणा सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। खासकर क्वारेंटाइन किए गए व्यक्तियों की निगरानी अब हाजिरी ....

चंडीगढ़ : वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए अब हरियाणा सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। खासकर क्वारेंटाइन किए गए व्यक्तियों की निगरानी अब हाजिरी के जरिए शुरू की गई है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेशों पर अब प्रदेश के सभी जिलों में थाना स्तर पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो हर रोज शाम को क्वारेंटाइन व्यक्तियों के घरों पर जाकर हाजिरी लगा रहे हैं।  

सरकार का यह प्रयास है कि यदि क्वारेंटाइन किए गए लोग विभाग के आदेशों की पालना करते हैं तो इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। पुलिस कर्मियों को यह कहा गया है कि कोई क्वारेंटाइन व्यक्ति गायब पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल प्रभाव से प्रशासन को दी जाए।

मौजूदा समय में क्वारेंटाइन का आंकड़ा पहुंचा 10,899
स्वास्थ्य विभाग की 26 मार्च को जारी मैडीकल बुलेटिन के तहत प्रदेश में अब तक 10899 लोगों को क्वारेंटाइन में रखा गया है, इनमें से 10254 लोगों को उनके घरों में ही क्वारेंटाइन किया गया है। मसलन पुलिस कर्मियों को अब अपनी ड्यूटी के अलावा क्वारेंटाइन किए गए व्यक्तियों की भी रखवाली करना पड़ रही है।

पुलिस कर्मियों के लिए मुसीबत बनी क्वारेंटाइन की हाजिरी
कोरोना से बचने के लिए जहां आम जनता खुद को घरों में कैद कर चुकी है तो वहीं ऐसे समय में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बेहद सख्त हो गई है। दिनभर कानून व्यवस्था के लिए सड़क पर ड्यूटी देने के अलावा अब पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन किए गए व्यक्तियों की हाजिरी लगाने में काफी दिक्कत महसूस हो रही है। वजह साफ है कि इन पुलिसकर्मियों को क्वारेंटाइन किए गए व्यक्तियों के घरों पर जाना पड़ रहा है जिसमें उन्हें बेहद खतरा बना हुआ है। हालांकि पुलिस कर्मचारियों की ओर से मास्क लगाकर सावधानी बरती जा रही है लेकिन यह काम अब उन्हें बोझ लग रहा है। कुछ पुलिस कर्मियों ने बातचीत में बताया कि यह ड्यूटी मुसीबत भरी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!