Edited By vinod kumar, Updated: 31 Jul, 2021 08:00 PM
हरियाणा में लॉकडाउन को एक सप्ताह और बढ़ाया दिया गया है। अब लॉकडाउन जिसे महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा का नाम दिया गया, कि अवधि 9 अगस्त की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दी गई है। इसको लेकर शनिवार को हरियाणा सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
पंचकूला (उमंग): हरियाणा में लॉकडाउन को एक सप्ताह और बढ़ाया दिया गया है। अब लॉकडाउन जिसे महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा का नाम दिया गया, कि अवधि 9 अगस्त की सुबह 5 बजे तक बढ़ा दी गई है। इसको लेकर शनिवार को हरियाणा सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने इस बारे सभी जिला उपायुक्तों व हरियाणा पुलिस महानिदेशक को आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेशों के मुताबिक राज्य में सप्ताह के सभी दिनों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र 15 अगस्त तक बंद रहेंगे। सभी दुकानों को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति है। वहीं मॉलों को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)