संतों अौर युवाअों ने खून से PM मोदी को लिखा पत्र, चीन की तरह जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

Edited By Punjab Kesari, Updated: 16 Jul, 2017 03:49 PM

letter to pm from sants

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहली बार ब्रह्म सरोवर पर संतों और युवा वर्ग ने सामूहिक रूप से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आर.एस.एस. अध्यक्ष मोहन भागवत को अपने

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहली बार ब्रह्म सरोवर पर संतों और युवा वर्ग ने सामूहिक रूप से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आर.एस.एस. अध्यक्ष मोहन भागवत को अपने खून से पत्र लिखा है। सभी ने पत्र लिखने से पहले इंजेक्शन से अपना-अपना खून निकाला और अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय सयोजक यति नरसिंगानंद सरस्वती द्वारा यह पत्र लिखा गया है।
PunjabKesari
धर्मनगरी गीता जन्म स्थली कुरुक्षेत्र से हुए इस शंखनाद का उद्देश्य केवल इतना है कि भारत की बढ़ती हुई जनसख्या पर रोक लग सके। संत के अनुसार जिस प्रकार से चीन में सख्त कानून (कठोर जनसख्या नियंत्रण कानून) है कि ज्यादा बच्चे पैदा नहीं कर सकते चाहे वे किसी भी धर्म के हो, उसी प्रकार भारत में भी सख्त कानून बनाया जाए। जिससे भारत की तरक्की और विकास हो सके। संतों के साथ युवा वर्ग भी आगे आया है।
PunjabKesari
ब्रह्म सरोवर पर कात्यानी मंदिर के अध्यक्ष ने भी इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने बताया की यदि मोदी और आर.एस.एस. अध्यक्ष ने समर्थन कर इसे लागू कर दिया तो देश के लिए अच्छा होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!