Edited By Isha, Updated: 15 Nov, 2019 08:43 PM
सरूरपुर इंड्रस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को लोग सुबह नींद से जागे तो इलाके में घूम रहे तेंदुआ को सबके होश उड़ गए। लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सरूरपुर एरिया में रहने
फरीदाबाद(अनिल राठी): सरूरपुर इंड्रस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को लोग सुबह नींद से जागे तो इलाके में घूम रहे तेंदुआ को सबके होश उड़ गए। लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सरूरपुर एरिया में रहने वाले सुनील सैनी ने सबसे पहले तेंदुए को देखा था। वह सुबह 5 बजे चारा लेने जा रहा था तो तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ा बैठा था।
तेंदुए को देखकर लोगों ने शोर मचाया तो वह पेड़ से 10 फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर वर्कशॉप में कूद गया। उस समय वर्कशॉप में कोई कर्मचारी नहीं था। सुबह 9 बजे पुलिस व वाइल्ड लाइफ टीम पहुंची। दोपहर 2 बजे गुरुग्राम से वाइल्ड लाइफ टीम पहुंची तो रिस्क्यू शुरू हुआ और ट्रंक्युलाइजर गन से तेंदुए को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया।
वन विभाग और पुलिस टीम ने करीब 6 घंटे की कडी मशक्कत के बाद सुरक्षित काबू कर लिया, इस दौरान दोनों टीमों ने आसपास के लोगों को दूरी बनाने के लिये सख्त निर्देष दिये और कंपनी से बाहर निकलने वाले दरवाजों पर जाल बिछाकर तेंदुए को सुरक्षित पकड लिया और फिर अंदरूनी चोटों की जांच के लिये ले गये। तेंदए के निकल जाने के बाद आस पास के लोगों ने राहत की सांस ली।