Edited By Updated: 17 Feb, 2017 10:18 AM
शहर की कृष्णा कॉलोनी में वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे तेंदुए को देख लोग घबरा गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों
पलवल(दिनेश कुमार):शहर की कृष्णा कॉलोनी में वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे तेंदुए को देख लोग घबरा गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस व वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने साढ़े 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को जिंदा पकड़ा और वन्य जीव सरंक्षण विभाग की टीम अपने साथ ले गई। तेंदुए ने एक वन विभाग के कर्मचारी को भी जख्मी कर दिया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां से घायल अधिकारी को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे एस.डी.एम. एस.के. चहल, डी.एस.पी. रमेश कुमार, वन्य जीव संरक्षण की टीम, पुलिस के जवान, वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को जीवित पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। इस दौरान तेंंदुए ने वन विभाग के एक कर्मचारी को घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए दिल्ली भेज दिया।