डिफेंस सिक्योरिटी आर्मी के जवान का राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार

Edited By Shivam, Updated: 09 Jul, 2020 07:07 PM

last rites of defense security army soldier with state honor

गांव अटायल निवासी डिफेंस सिक्योरिटी आर्मी के जवान 45 वर्षीय सतपाल का जबलपुर में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। जिसके बाद वीरवार की सुबह गांव में शव पहुंचा। राजकीय सम्मान के साथ जबलपुर से आए आर्मी के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ...

गन्नौर (नरेंद्र): गांव अटायल निवासी डिफेंस सिक्योरिटी आर्मी के जवान 45 वर्षीय सतपाल का जबलपुर में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। जिसके बाद वीरवार की सुबह गांव में शव पहुंचा। राजकीय सम्मान के साथ जबलपुर से आए आर्मी के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया। सेना के जवान के अंतिम संस्कार में गन्नौर से पुलिस के जवान भी पहुंचे। 

मृतक आर्मी का जवान इससे पहले प्रादेशिक सेना यानि टेरिटोरियल आर्मी में था। जो भारतीय सेना की ही एक ईकाई है। उससे सेवानिवृत होने के बाद वह डिफेंस सिक्योरिटी आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहा था। गांव के जवान की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने अपने लाडले की मौत के बाद भारत माता की जय से वातवारण को गमगीन कर दिया। 

सेना के वाहन से जवान के शव को गांव में लाया गया। दांह संस्कार करवाने आए सेना के जवानों ने भारत की शान तिरंगा मृतक जवान के परिजनों को सौंपा। जवान के परिजन प्रदीप ने बताया कि उनके चाचा सतपाल में देश भक्ति की भावना का जज्बा था, जिससे गांव के युवा भी प्रेरित होते थे। स्वर्गीय सतपाल को उनकी सादगी व देश सेवा के कारण उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

(अगर आप केवल सोनीपत की खबरें पढऩा चाहते हैं तो हमारा फेसबुक पेज Sonipat Kesari लाइक कर सकते हैं।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!