हरियाणा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 25 IPS व 4 HPS का तबादला

Edited By Shivam, Updated: 24 Apr, 2018 10:42 PM

large scale administrative reshuffle in haryana 25 ips and 4 hps transferred

हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईपीएस व 4 एचपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। मंगलवार देर सायं जारी सूची के अनुसार रोहतक के एस.पी. पंकज नैन को झज्जर, स्टेट विजिलैंस ब्यूरो के एस.पी. हामिद अख्तर को सिरसा का एस.पी....

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईपीएस व 4 एचपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। मंगलवार देर सायं जारी सूची के अनुसार रोहतक के एस.पी. पंकज नैन को झज्जर, स्टेट विजिलैंस ब्यूरो के एस.पी. हामिद अख्तर को सिरसा का एस.पी. नियुक्त किया गया। जबकि पानीपत के एस.पी. राहुल शर्मा को एस.पी. सिक्योरिटी सी.आई.डी. लगाया गया। 

इसी प्रकार पलवल की एस.पी. सुलोचना को डी.सी.पी. ट्रैफिक गुरुग्राम, एस.पी. रेवाड़ी को पानीपत एस.पी., एस.पी. एच.पी.ए. मधुबन राजेंद्र कुमार मीना को डी.सी.पी. पंचकुला, करनाल के एस.पी. जसनदीप सिंह को रोहतक को एस.पी. नियुक्त किया गया। एस.पी. समीर प्रताप सिंह को एस.पी. लॉ. एंड ऑडर्र पंचकुला, जबकि गंगा राम पूनिया को एस.पी. भिवानी व वसीम  अकरम एस.पी. सीआईडी से एस.पी. पलवल में भेजा गया है।

डी.सी.पी. फरीदाबाद कीरत पाल को एस.पी. स्टेट विजिलैंस ब्यूरो में एस.पी., स्टेट विजिलैंस ब्यूरो हिसार के एस.पी. शिव चरण को डी.सी.पी. बालगढ़ व डी.सी.पी. एन.आई.टी. फरीदाबाद का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है, जबकि आई.पी.एस. राजेश दुग्गल को रेवाड़ी का एस.पी. नियुक्त किया गया तथा डी.सी.पी. पंचकुला महाबीर सिंह को एस.पी. स्टेट विजिलैंस ब्यूरो में भेजा गया है। डी.सी.पी. टै्रफिक फरीदाबाद वीरेंद्र कुमार को डी.सी.पी. सैंट्रल, फरीदाबाद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

वहीं नैशनल हाइवे ट्रैफिक करनाल इंचार्ज अशोक कुमार को कमांडेंट द्वितीय मधुबन लगा गया, जबकि सुरेंद्र भोरिया एस.पी. भिवानी को एस.पी. करनाल व डी.सी.पी. सैंट्रल फरीदाबाद भूपेंद्र सिंह को एस.पी. सी.आई.डी., जबकि डी.के. भारद्वाज को कमांडेंट द्वितीय आई.आर.बी. भौंडसी में भेजा गया है। 

पंचकुला के ए.एस.पी. मोहित हांडा को ए.डी.सी. गर्वनर, ए.सी.पी. गुरुग्राम  मोहिंद्र सिंह को डी.सी.पी. मानेसर, डी.एस.पी. गोहाना राजीव देशवाल को सोनीपत का अतिरिक्त एस.पी. लगाया गया। सिरसा के डी.एस.पी. मुख्यालय विजय कक्कड़ को सिरसा में ही अतिरिक्त एस.पी. व अंबाला के डी.एस.पी. राजेश कुमार को अंबाला में ही अतिरिक्त एस.पी. लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!