IT और इंटरनेट का जमाना आया लेकिन गुरु का स्थान कभी नहीं ले पाएगा गूगल: नायडू

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 20 Apr, 2018 10:43 AM

kurukshetra venkaiah naidu convocation

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को 5 बिंदुओं मां, जन्मभूमि, मातृभाषा, मातृदेश और गुरु का सम्मान करना चाहिए। वर्तमान में परिवर्तन आया,...

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को 5 बिंदुओं मां, जन्मभूमि, मातृभाषा, मातृदेश और गुरु का सम्मान करना चाहिए। वर्तमान में परिवर्तन आया, आई.टी. और इंटरनैट गूगल का जमाना आया लेकिन गूगल गुरु का स्थान कभी नहीं ले पाएगा। उन्होंने कहा कि नवभारत निर्माण के लिए युवाओं के उत्साह और ऊर्जा का सही उपयोग जरूरी है। अगर युवा पीढ़ी को सही दिशा दी जा सके तो भारत एक विश्व शक्ति के रूप में उभर सकेगा। 

उन्होंने कहा कि अनुशासन और मेहनत करने से फल मिलता है लेकिन इसके लिए संयम जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह जीवन में लक्ष्य लेकर चलें, सफलता तुरंत मिलेगी। बेटियों के बारे में उन्होंने कहा कि भारत में वैदिक काल से बेटियों का सम्मान किया जाता है। देश में सभी नदियों का नाम महिलाओं पर आधारित है और वेदों में भी महिलाओं को सर्वोच्च स्थान दिया गया है लेकिन परिवर्तन के कारण आज देश में बेटियों के प्रति जो घटनाएं घट रही हैं वे दुर्भाग्यपूर्ण हैं। आज हमें बेटियों को मान-सम्मान की नजर से देखना चाहिए। कार्यक्रम में राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक व गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज हिन्दी भाषा के साथ-साथ युवाओं को अन्य भाषाओं का भी ज्ञान होना जरूरी है। उन्होंने आस्ट्रेलिया में कॉमनवैल्थ गेम्स में खिलाड़ियों के सराहनीय प्रदर्शन की सराहना की। 
PunjabKesari
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरकार देश में स्वराज शासन की स्थापना करने की तरफ आगे बढ़ रही है। नायडू ने 106 विद्यार्थियों को पीएच.डी. तथा 35 छात्रों को एम.फिल. की डिग्री प्रदान की। इस अवसर पर 2,495 विद्यार्थियों को डिग्री वितरित की गई।

हरियाणा के गृह सचिव एस.एस. प्रसाद बने डॉक्टर
समारोह में हरियाणा सरकार के गृहसचिव वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी एस.एस. प्रसाद को लोक प्रशासन विषय में पीएच.डी की उपाधि मिली। ऑडिटोरियम हॉल में नजारा उस समय देखने लायक था जब दिव्यांग छात्रा नेहा शर्मा को संगीत व नरेंद्र कुमार को एजुकेशन में एम.फिल. में डिग्री दी गई तो दर्शकों ने लगातार तालियों की गडग़ड़ाहट से सभी मेहमानों का दिल जीत लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!