आज धर्मनगरी में आएंगे राष्ट्रपति कोविंद, गीता जयंती महोत्सव का करेंगे विधिवत शुभारंभ

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Nov, 2017 11:28 AM

kurukshetra president ramnath kovind geeta jayanti festival

कुरुक्षेत्र में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ ब्रह्मसरोवर तट पर करेंगे। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर के पवित्र तट पर मंत्रोच्चारण के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शंखनाद होगा। राष्ट्रपति...

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड): कुरुक्षेत्र में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ ब्रह्मसरोवर तट पर करेंगे। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर के पवित्र तट पर मंत्रोच्चारण के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शंखनाद होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोपहर 12:35 बजे गीता पूजन के साथ नौ कुंडीय यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर महोत्सव की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। ब्रह्म सरोवर सहित पूरे कुरुक्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

राष्ट्रपति कोविंद इस दौरान पुरुषोत्तमपुरा बाग में 48 कोस परिक्रमा और सरस्वती हेरीटेज व हरियाणा के स्वर्ण इतिहास पर लगाए गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। महोत्‍सव का खास अाकर्षण 200 विद्यार्थियों द्वारा गीतापाठ होगा। ये विद्यार्थी गीता के श्लोकों का संवेद उच्चारण करेंगे। इसके बाद राष्‍ट्रपति केडीबी रोड पर गीता ज्ञानम संस्थानम में शोध केंद्र की आधारशिला रखेंगे। महामहिम कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में भी बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करेंगे। संगोष्‍ठी में गीता मनीषी अपने विचार रखेंगे।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। वहीं ब्रह्मसरोवर क्षेत्र को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है जिसका नजारा शुक्रवार शाम को देखने को मिला। 2 करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली की एक फर्म ने जर्मनी की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया है जिसमें 10,000 पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गीता जयंती उत्सव में सरस एवं क्राफ्ट मेले में 250 से अधिक नैशनल एवं स्टेट अवार्डी शिल्पकारों ने अपने स्टाल लगाए हैं। विभिन्न राज्यों के कलाकार 25 नवम्बर से ब्रह्मसरोवर के महिला घाटों के मंचों पर अपनी कला की प्रस्तुति देखें। 

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए हरियाणा के 9 एस.पी. व 18 डी.एस.पी. सहित 2,000 पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। विशेष पुलिस अधिकारियों के अलावा सी.आई.डी. के कर्मचारी व अधिकारी सिविल ड्रैस में पैनी नजर रखे हुए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!