किरण ने गठबंधन सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश में गुंडाराज, अब तो केवल लूट होगी

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Nov, 2019 07:25 PM

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने गठबंधन सरकार पर जमकरहमला बोला है। किरण चौधरी ने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा सरकार की नाकामी से गुंडा राज है और अब गठबंधन सरकार में तो केवल लूट ही होगी। उन्होंने कहा कि आज गुंडे लोग बेरोजगारों का गलत फायदा...

भिवानी(अशोक): पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने गठबंधन सरकार पर जमकरहमला बोला है। किरण चौधरी ने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा सरकार की नाकामी से गुंडा राज है और अब गठबंधन सरकार में तो केवल लूट ही होगी। उन्होंने कहा कि आज गुंडे लोग बेरोजगारों का गलत फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने गठबंधन सरकार को दो अलग-अलग विचारधाराओं का गठबंधन बताया और कहा कि ये गठबंधन सत्ता सुख के लिए हुआ है। नहीं तो जनता ने भाजपा के खिलाफ मत किया था। 

PunjabKesari, haryana

किरण चौधरी रविवार को सुबह अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हुई। इस दौरान उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों, पराली जलाने, फसलों की खरीद ना होने और कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर एक-एक कर गठबंधन की सरकार पर हमला बोला। किरण चौधरी ने कहा कि ये गठबंधन सत्ता सुख के लिए स्वार्थ का गठबंधन है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ये सरकार पांच साल चलनी चाहिए। ताकि जनता को इनकी असलीयत पता चल सके।


उन्होंने सबसे पहले कानून व्यस्था पर सवाल उठाए। किरण ने कहा कि आज जगह-जगह लूट हो रही है। व्यापारियों को डराया जा रहा है। ये सब भाजपा सरकार की पांच साल की नाकामी और बेरोजगारी बढ़ाने के चलते हो रहा है। किरण ने कहा कि अब दो अलग-अलग विचारधारों वाली पार्टियों का गठबंधन हुआ है। अब तो केवल लूट होगी। बेरोजगारी के चलते युवा असामाजिक कार्य करते हैं और गुंडे उसका गलत फायदा उठाते हैं। 

PunjabKesari, haryana

वहीं किसानों के मुद्दों पर बोलते हुए किरण चौधरी ने कहा कि कहने को भाजपा सरकार 2022 तक किसानों के आय दोगुनी करने की बात कहती है, लेकिन मंडियों में किसानों की फसलें समर्थन मूल्य पर नहीं होती। उन्होंने कहा कि आरोप लगाया जाता है कि किसान पराली जलाते हैं तो वायु प्रदुषण होता है, जबकि पराली से नामात्र का प्रदुषण होता है। किरण चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि किसानों को प्रति क्विंटल पराली प्रबंधन के लिए 100 रुपये दिए जाएं। सरकार इन निर्देशों की पालना करे। उन्होंने कहा कि पहली बार हो रहा है कि किसानों के उपकरणों पर जीएसटी लगा दी। 

कुछ दिन पहले लोहारू से भाजपा विधायक जेपी दलाल द्वारा कर्मचारियों को धमकाने पर किरण चौधरी ने कहा कि ये 75 पार जैसा अंहकार है। पर राजा और रंक का मत एक समान होता है। जनता सब जानती है और दूध का दूध और पानी का पानी करती है। जल्द ही इन्हें (जेपी दलाल) भी समझ आ जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की रिटार्यमेंट 55 साल करने को गलत बताया। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!