छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर की पत्थर मारकर हत्या

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 24 Jul, 2021 07:17 PM

kidnapping and stoning a six year old child

साइबर सिटी में लापता एक छह वर्षिय बच्चे की पत्थर मारकर हत्या कर उसके शव को पास के ही जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को बसई एंकलेव से गिरफ्तार कर लिया है।

गुडग़ांव, (कृष्ण कुमार) साइबर सिटी में लापता एक छह वर्षिय बच्चे की पत्थर मारकर हत्या कर उसके शव को पास के ही जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को बसई एंकलेव से गिरफ्तार कर लिया है। बसई एन्क्लेव से लापता छह वर्षीय गणित कुमार का शव शुक्रवार शाम इलाके के ही जंगल में पुलिस ने बरामद कर लिया है। पत्थर से चोट मारकर उसकी हत्या कर की गई है। इससे पहले उसका गला दबाया गया था। आरोपित कोई और नहीं बल्कि नजदीकी रिश्तेदार गुड्डू साहनी है। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजानों को सौंप दिया। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भोंडसी भेज दिया है। 
बता दें कि शुक्रवार को मूलरूप से गांव पकरीडी थाना कल्मानपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल किरायेदार बसई इन्कलेव बुधु साहनी पुत्र मिस्री साहनी ने सेक्टर-10 थाना में पुलिस को शिकायत दी कि वह मेहनत मजदुरी का काम करता है। 22 जुलाई को यह सुबह अपने काम से बाहर चला गया था और कमरे पर अपनी पत्नी व अपने चार बच्चों को कमरे पर ही छोड कर गया था। इसकी पत्नी भी मेहनत मजदूरी करने के लिये कमरे से चली गई थी और इसके बच्चे कमरे पर ही थे। जब शाम छह बजे पर इसकी पत्नी कमरे पर आई तो इसका लडका गणित कुमार (उम्र 6 वर्ष) कमरे पर नही मिला। इन्होंने अपने लडके को आस-पास काफी तलाश किया जो नहीं मिला। इसको शक है कि इसके लडके को कोई नाम पता नामालुम व्यक्ति अपहरण करके ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज इसकी जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
बच्चे के अपहरण किए जाने की वारदात की संगीनता को मध्यनजर रखते हुए पुलि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-10 के अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक अरविन्द की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सूत्रों की सहायता से छह वर्षीय बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपी को कल अगले दिन 23 जुलाई को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान गुड्डू कुमार साहनी पुत्र राजबलम साहनी निवासी गांव कुशाहा जिला समस्तीपुर, बिहार, हाल निवासी बसई इन्क्लेव, गुरुग्राम, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।
बच्चे के परिजनों को गुड्डृू साहनी पर था शक
पुलिस ने जब परिजनों से पूरी जानकारी ली तो उन्होंने अपने  रिश्तेदार गुड्डृ पर शक जाहिर किया, अपराध  शाखा पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए उसे शुक्रवार शाम गांव गढ़ी के नजदीक से काबू किया गया। आरोपी ने पूछताछ शुरू करते ही पूरी सच्चाई पुलिस को बता दी। आरोपी ने स्वीकार किया कि आपसी रंजिश के चलते हत्या करने के इरादे से गणित को वह बहला-फुसलाकर इलाके के ही जंगल में ले गया था। वहां पर पहले उसका गला दबाया फिर सिर सहित शरीर के कई हिस्सों से चोट मारी। इससे उसकी मौत हो गई। गणित चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
शंका के चलते रिश्तेदारों का घर उजाडऩे की बनाई थी योजना
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि एक माह पहले गुड्डू का उसकी पत्नी ललिता के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस पर ललिता ने अपने पिता महेंद्र सिंह साहनी जो पानीपत में रहते हैं, को बुला लिया था। जब उसके ससुर समझा रहे थे उसी समय गुड्डू की सास लिखिया देवी की सगी बहन रिपल देवी जो बसई एन्क्लेव में ही रहती हैं, वह भी वहां आ गई थी। समझाने के बाद भी जब मनमुटाव दूर नहीं हुआ तो ललिता को उसके पिता अपने घर लेकर चले गए। गुड्डू को लगा कि रिपल देवी के कहने पर ही उसके सुसर उसकी पत्नी को लेकर चले गए। इस पर उसने सोचा कि उसका घर तो बर्बाद हो ही गया, अब वह रिपल देवी का भी वह घर उजाड़ेगा। इसी रंजिश में हत्या करने के इरादे से उसने गणित का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।
वर्जन
अपहरण की शिकायत के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी थी, इस दौरान रिश्तेदार गुड्डू पर शक हो गया था। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। फिर आरोपी से पूछताछ शुरू की तो आरोपी ने पूरी सच्चाई पुलिस को बता दी और अपना आरोप भी स्वीकार कर लिया। उसने जिस पत्थर से बच्चे को चोट मारी थी, उसे भी मौके से बरामद कर लिया गया। प्रीतपाल सांगवान, एसीपी, क्राइम, गुरुग्राम पुलिस
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!