फतेहाबाद जिले में खुला पहला केंद्रीय विद्यालय, DC ने किया शुभारंभ

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Jul, 2017 03:17 PM

kendriya vidyalaya launched

डी.सी. डा. जे.के. आभीर ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति में शिक्षा का महत्वपूर्ण रोल होता है। शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज का भी

फतेहाबाद(गौतम तारिफ):डी.सी. डा. जे.के. आभीर ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति में शिक्षा का महत्वपूर्ण रोल होता है। शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज का भी निर्माण करती है। डी.सी. जिला के गांव बड़ोपल में पहले केंद्रीय विद्यालय फतेहाबाद (बड़ोपल) की शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करने के उपरांत ग्रामीणों और छात्रों को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय विद्यालय फतेहाबाद (बड़ोपल) में कक्षा एक से 5 तक का शैक्षणिक कार्य शुरू किया गया है। विद्यालय में 200 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। नए भवन के निर्माण के बाद विद्यालय में कक्षा 12वीं तक विभिन्न संकायों के दाखिले किए जाएंगे। डी.सी. डा. आभीर ने केंद्रीय विद्यालय फतेहाबाद (बड़ोपल) को जिले के लिए गौरव बताते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय जिले की शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने ग्राम पंचायत बड़ोपल और ग्रामवासियों का धन्यवाद किया कि अगर बड़ोपल ग्राम पंचायत विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करवाती तो जिले में केंद्रीय विद्यालय बनना मुश्किल था। उन्होंने इसके लिए डी.डी.पी.ओ. राजेश खोथ और सरपंच शारदा देवी का विशेष रूप से किए गए प्रयासों की सराहना भी की।
PunjabKesari
डी.सी. ने कहा कि जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए विद्यार्थी गुणवत्ता संवर्धन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों की सलीका, तरीका, व्यवहार और सीखने-सीखाने की ललक उसे समाज से जोड़ती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय विद्यालय फतेहाबाद (बड़ोपल) भी शिक्षा की ऊंचाइयों को छुएगा और एक अलग पहचान कायम करेगा। डा. आभीर ने जिलेवासियों और खासकर बड़ोपलवासियों को केंद्रीय विद्यालय स्थापित होने की बधाई दी और कहा कि इससे बड़ोपल व आसपास के गांवों सहित पूरे जिले को फायदा मिलेगा। 

डा. आभीर ने कहा कि बड़ोपल गांव देश का सिरमौर है। यहां ज्यादातर लोग गुरु जम्भेश्वर महाराज के अनुयायी हैं और उनके बताए मानवता के संदेश को मानने वाले हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे बड़ोपल में रह रहे काले हिरणों के संरक्षण के लिए आगे आएं और उनकी रक्षा करें। उन्होंने कहा कि गुरु जम्भेश्वर महाराज के अनुयायी समाज के लोगों ने जीव रक्षा का संदेश पूरी दुनिया को दिया है इसलिए ग्रामीण यहां स्थापित काले हिरणों के लिए बने स्थल पर प्रशासन का सहयोग करते हुए उनकी रक्षा के लिए काम करे। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन के जोन डी.सी. सी. मणी ने बताया कि देश में 25 क्षेत्र हैं जिनमें से हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र का कार्यालय गुरुग्राम में स्थापित है। उन्होंने कहा कि हरियाणा क्षेत्र में 57 केंद्रीय विद्यालय हैं। पिछले 4 वर्ष से जिले फतेहाबाद में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने के प्रयास हो रहे थे। उनका सपना आज केंद्रीय विद्यालय फतेहाबाद (बड़ोपल) के स्वरूप में आने से पूरा हो रहा है। केंद्रीय विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य बच्चे को किताबी ज्ञान न देकर उन्हें संपूर्ण ज्ञान से परिपूर्ण करवाना है। केंद्रीय विद्यालय विभिन्न संस्कृतियों का समावेश है। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय सिरसा-1 के छात्रों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डी.सी. डा. जे.के. आभीर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!