हरियाणा के लाल को- एक मौका केजरीवाल को" जरूर मिलेगा : अशोक तंवर

Edited By Isha, Updated: 26 May, 2022 11:16 AM

kejriwal will definitely get a chance

आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी का रुख लगभग स्पष्ट हो गया है। यह चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने जा रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने कहा है कि पार्टी यह चुनाव सिंबल पर ना केवल लड़ेगी, बल्कि जीतकर दिखाएगी। आज प्रदेश के हर...

चंडीगढ़( चंद्रशेखर धरणी):  आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी का रुख लगभग स्पष्ट हो गया है। यह चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने जा रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने कहा है कि पार्टी यह चुनाव सिंबल पर ना केवल लड़ेगी, बल्कि जीतकर दिखाएगी। आज प्रदेश के हर नगर निगम- नगर परिषद और नगर पालिकाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। हर विभाग में बिना लेन देन कोई काम नहीं होता। चारों तरफ असुरक्षा का माहौल है। कानून व्यवस्था कहीं नजर नहीं आती। इसलिए आम आदमी बदलाव चाहता है। केवल हरियाणा के स्तर पर ही नहीं, पूरा देश केजरीवाल मॉडल को पसंद कर रहा है और आने वाले समय में देश का माहौल बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा समेत देश के हर राज्य में आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। हरियाणा में पिछले 2 महीनों से रोजाना हजारों लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। लाखों लोग आज पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं। केजरीवाल के सशक्तिकरण- विकास और न्याय देने के मॉडल की सराहना चारों तरफ हो रही है। हरियाणा में "हरियाणा के लाल को- एक मौका केजरीवाल को" जरूर मिलेगा। इसकी शुरुआत निकाय चुनावों से होने जा रही है।

कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कटाक्ष करते हुए तंवर ने कहा कि इससे पार्टी को फायदा नहीं, बल्कि  नुकसान होगा। इससे पार्टी कमजोर होगी। जिस प्रकार के लोगों को यह जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनका बायोडाटा देख कर यह स्पष्ट है कि वह पार्टी को मजबूती देने जैसा कोई काम नहीं कर सकते और ना ही हरियाणा के लोगों की मजबूत लड़ाई लड़ सकते। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष पर टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि डैम में पानी होगा, तभी नदी में पानी आएगा। पीछे ही केंद्रीय नेतृत्व ताकत नहीं बची तो इन्हें ताकत कौन देगा। कांग्रेस पार्टी में केवल बंदरबांट चल रही है जो पुराने महल थे, आज खंडहर बन चुके हैं और खंडहर में कुछ नहीं बचा। उन्होंने विश्नोई पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी का ही जब भविष्य नहीं बचा तो उस पार्टी में किसका भविष्य हो सकता है जो भी पार्टी ईमानदार, वफादार और मेहनती लोगों को मारती है तथा चोर, डकैत, सेटिंग, प्लाटिंग की राजनीति करने वालों के सामने सरेंडर कर जाती है, उस पार्टी और पार्टी के नेतृत्व का कभी कोई भविष्य नहीं हो सकता।

 

 

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूद आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर का कांग्रेस पार्टी के प्रति दिल का दर्द झलका। उन्होंने कहा कि 17 साल का था जब कांग्रेस में आया। आज 45 का हूं। अपने जीवन का बेहतरीन लंबा वक्त कांग्रेस पार्टी को समर्पित किया। लेकिन आज कांग्रेस पार्टी में सभी एक दूसरे के खून के प्यासे है और खून पीने में लगे हुए हैं। कांग्रेस ने दैत्य और पिशाच तैयार किए जो पहले देश का खून पीते रहे, अब आपस में पीने में लगे हुए हैं। पहले कुलदीप बिश्नोई का काम किया, अब राष्ट्रीय प्रवक्ता की बारी है। अशोक तंवर ने कुरुक्षेत्र की धरती पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की "अब बदलेगा हरियाणा" रैली में भारी संख्या में लोगों से पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि 75 साल देश आजाद हुए बीत गए और हरियाणा 55 साल पहले बना। लेकिन आज हालात बेहद चिंताजनक हैं। इसलिए देश बदलने की जरूरत है और 29 तारीख को इसी बदलाव की रूपरेखा अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र की धरती पर रखेंगे। तवर ने कहा कि आज हमारे पास ऐसी सोच -ऐसी विचारधारा और ऐसा नेतृत्व है जो देशभक्ति के रास्ते पर चलते हुए भय- भूख- भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहता है। सत्ता पर काबिज रहने वाली पार्टियां आज तक बुनियादी मुद्दे तक नहीं सुलझा पाई।

अच्छी शिक्षा - अच्छा स्वास्थ्य और सुरक्षा देकर केजरीवाल ने नई बुलंदियों को छुआ है और पूरा हरियाणा केजरीवाल के साथ है जो 29 तारीख को प्रदर्शित हो जाएगा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना करते हुए अपने मंत्री को जेल की सलाखों में डालने वाले कदम को बहुत बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि आज तक मुख्यमंत्री हमेशा अपने मंत्रियों को बचाने में लगे रहे। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने साफ किया है कि आम आदमी पार्टी की सोच भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को आईना दिखाया है कि अगर खुद भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है तो झाड़ू उठा कर सफाई अभियान में लगो। तंवर ने भगवंत मान के इस कदम की तारीफ हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज द्वारा किए जाने पर कहा कि देश का हर ईमानदा"हरियाणा के लाल को- एक मौका केजरीवाल को" जरूर मिलेगा : अशोक तंवर

 आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी का रुख लगभग स्पष्ट हो गया है। यह चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने जा रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर ने कहा है कि पार्टी यह चुनाव सिंबल पर ना केवल लड़ेगी, बल्कि जीतकर दिखाएगी। आज प्रदेश के हर नगर निगम- नगर परिषद और नगर पालिकाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है। हर विभाग में बिना लेन देन कोई काम नहीं होता। चारों तरफ असुरक्षा का माहौल है। कानून व्यवस्था कहीं नजर नहीं आती। इसलिए आम आदमी बदलाव चाहता है। केवल हरियाणा के स्तर पर ही नहीं, पूरा देश केजरीवाल मॉडल को पसंद कर रहा है और आने वाले समय में देश का माहौल बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा समेत देश के हर राज्य में आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। हरियाणा में पिछले 2 महीनों से रोजाना हजारों लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। लाखों लोग आज पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं। केजरीवाल के सशक्तिकरण- विकास और न्याय देने के मॉडल की सराहना चारों तरफ हो रही है। हरियाणा में "हरियाणा के लाल को- एक मौका केजरीवाल को" जरूर मिलेगा। इसकी शुरुआत निकाय चुनावों से होने जा रही है।

 

कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कटाक्ष करते हुए तंवर ने कहा कि इससे पार्टी को फायदा नहीं, बल्कि  नुकसान होगा। इससे पार्टी कमजोर होगी। जिस प्रकार के लोगों को यह जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनका बायोडाटा देख कर यह स्पष्ट है कि वह पार्टी को मजबूती देने जैसा कोई काम नहीं कर सकते और ना ही हरियाणा के लोगों की मजबूत लड़ाई लड़ सकते। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष पर टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि डैम में पानी होगा, तभी नदी में पानी आएगा। पीछे ही केंद्रीय नेतृत्व ताकत नहीं बची तो इन्हें ताकत कौन देगा। कांग्रेस पार्टी में केवल बंदरबांट चल रही है जो पुराने महल थे, आज खंडहर बन चुके हैं और खंडहर में कुछ नहीं बचा। उन्होंने विश्नोई पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी का ही जब भविष्य नहीं बचा तो उस पार्टी में किसका भविष्य हो सकता है जो भी पार्टी ईमानदार, वफादार और मेहनती लोगों को मारती है तथा चोर, डकैत, सेटिंग, प्लाटिंग की राजनीति करने वालों के सामने सरेंडर कर जाती है, उस पार्टी और पार्टी के नेतृत्व का कभी कोई भविष्य नहीं हो सकता। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूद आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर का कांग्रेस पार्टी के प्रति दिल का दर्द झलका। उन्होंने कहा कि 17 साल का था जब कांग्रेस में आया। आज 45 का हूं। अपने जीवन का बेहतरीन लंबा वक्त कांग्रेस पार्टी को समर्पित किया। लेकिन आज कांग्रेस पार्टी में सभी एक दूसरे के खून के प्यासे है और खून पीने में लगे हुए हैं। कांग्रेस ने दैत्य और पिशाच तैयार किए जो पहले देश का खून पीते रहे, अब आपस में पीने में लगे हुए हैं। पहले कुलदीप बिश्नोई का काम किया, अब राष्ट्रीय प्रवक्ता की बारी है।

 

 


अशोक तंवर ने कुरुक्षेत्र की धरती पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की "अब बदलेगा हरियाणा" रैली में भारी संख्या में लोगों से पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि 75 साल देश आजाद हुए बीत गए और हरियाणा 55 साल पहले बना। लेकिन आज हालात बेहद चिंताजनक हैं। इसलिए देश बदलने की जरूरत है और 29 तारीख को इसी बदलाव की रूपरेखा अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र की धरती पर रखेंगे। तवर ने कहा कि आज हमारे पास ऐसी सोच -ऐसी विचारधारा और ऐसा नेतृत्व है जो देशभक्ति के रास्ते पर चलते हुए भय- भूख- भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहता है। सत्ता पर काबिज रहने वाली पार्टियां आज तक बुनियादी मुद्दे तक नहीं सुलझा पाई। अच्छी शिक्षा - अच्छा स्वास्थ्य और सुरक्षा देकर केजरीवाल ने नई बुलंदियों को छुआ है और पूरा हरियाणा केजरीवाल के साथ है जो 29 तारीख को प्रदर्शित हो जाएगा। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना करते हुए अपने मंत्री को जेल की सलाखों में डालने वाले कदम को बहुत बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि आज तक मुख्यमंत्री हमेशा अपने मंत्रियों को बचाने में लगे रहे। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने साफ किया है कि आम आदमी पार्टी की सोच भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को आईना दिखाया है कि अगर खुद भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है तो झाड़ू उठा कर सफाई अभियान में लगो। तंवर ने भगवंत मान के इस कदम की तारीफ हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज द्वारा किए जाने पर कहा कि देश का हर ईमानदार व्यक्ति इस फैसले की तारीफ करेगा और बेईमान भय से डरेगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!