31 मार्च को 200 किलोमीटर का रोड शो करेंगे केजरीवाल, पैतृक घर भी जाएंगे

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Mar, 2018 07:37 PM

kejriwal will also visit the 200 km road show on march 31

हिसार की आप रैली में पैसे को लेकर जुटाई भीड़ के विडियों को झूठा बताते हुए आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने नया विडियो जारी किया है। जिसमें उस व्यक्ति का विडियो है। जिसने पैसे ना मिलने की बात कही थी। इस विडियो में वहीं व्यक्ति कह रहा है कि कुछ...

रोहतक(दीपक भारद्वाज):  हिसार की आप रैली में पैसे को लेकर जुटाई भीड़ के विडियों को झूठा बताते हुए आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने नया विडियो जारी किया है। जिसमें उस व्यक्ति का विडियो है। जिसने पैसे ना मिलने की बात कही थी। इस विडियो में वहीं व्यक्ति कह रहा है कि कुछ लोगों ने उनसे पुछा था कि वे पैसे लेकर आए हैं क्या, हमने मना कर दिया था। लेकिन उसने कहा कि मेरे अफसर आ रहे हैं और तुम पैसे लेने की बात कह देना मेरी नौकरी बच जाएगी। हम तो केजरीवाल के समर्थन में रैली में गए थे।
PunjabKesari
रोहतक के मैना पर्यटन केंद्र में जयहिंद ने एक पत्रकार वार्ता की और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर भी निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि 31 मार्च को रैली की सफलता पर केजरीवाल रोड़ शो कर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करेंगे। जयहिंद ने कहा कि रैली के बाद जो विडियो सामने आया था उसकी सच्चाई सामने आ गई है। भाजपा ने यह सारा षडयंत्र रचा था। क्योंकि विडियो में बोलने वाले व्यक्ति ने अपने आप ही पूरी सच्चाई बता दी है। साथ ही नवीन ने कहा कि अशोक तंवर जिस तरह से अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगा रहे हैं, उससे यह जाहिर हो गया है कि रैली की सफलता से वे बोखला गए हैं। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि तंवर को केजरीवाल की चिंता छोड़ अपनी कुर्सी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चिंता करनी चाहिए। आप पार्टी का इतिहास रहा है कि भाजपा व कांग्रेस का सफाया उन्होंने किया है और अब हरियाणा की बारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि रैली कि सफलता से जहां कार्यकर्ताओं में विश्वास बढा है। वहीं प्रदेश की जनता का धन्यवाद करने के लिए 31 मार्च को अरविंद केजरीवाल रोड़ शो कर रहे हैं। जो दिल्ली के टीकरी बार्डर से शुरू होकर उनके पैतृक गांव सिवानी मंडी तक जाएंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!