Edited By Deepak Paul, Updated: 19 Apr, 2018 12:34 PM
आज दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हरियाणा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में लोकसभा संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष, विधानसभा संगठन मंत्री, हलका उपाध्यक्ष ने...
चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): आज दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हरियाणा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में करनाल व कुरुक्षेत्र लोकसभा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में लोकसभा संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष, विधानसभा संगठन मंत्री, हलका उपाध्यक्ष ने हिस्सा लिया।
बैठक अरविंद केजरीवाल, हरियाणा प्रभारी गोपाल राय व हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की अध्यक्षता में हुई। केजरीवाल ने कहा कि हरियाण की जनता के पास अब तक कोई विकल्प नहीं था, इसलिए जनता को अब तक भ्रष्ट नेताओं को वोट डालनी पड़ रही थी लेकिन इस बार हरियाणा की जनता के पास आम आदमी पार्टी वकल्प के रूप में होगी। केजरीवाल ने कहा कि खट्टर सरकार हरियाणा में पूरी तरह से विफल है, न युवाओं को रोजगार है, न महिलाओं को सुरक्षा और न कानून व्यवस्था है।