अब गायों के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल

Edited By Deepak Paul, Updated: 13 Jan, 2019 10:34 AM

kejriwal now surrounds khattar government on cows issue

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 साल से गाय और गीता के नाम पर राजनीति कर रही हरियाणा की मनोहर सरकार को अब इसी मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर ली है।

चंडीगढ़(पांडेय): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 साल से गाय और गीता के नाम पर राजनीति कर रही हरियाणा की मनोहर सरकार को अब इसी मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर ली है। हरियाणा के गौशाला संचालकों और लोगों के साथ बैठकों और उन्हें दिल्ली बुलाने के बाद अरविंद केजरीवाल रविवार से हरियाणा के गौशालाओं का दौरा शुरू कर रहे हैं। केजरीवाल 13 जनवरी को गांव सैदपुर अठगामा गौशाला, दिल्ली-खरखोदा रोड, सोनीपत आएंगे। इसके बाद रोहतक, हिसार और अन्य लोकसभा की गौशालाओं को देखने आएंगे।

भाजपा हरियाणा में लावारिस गौवंश के लिए गौशाला बनाने, किसानों को नंदियों से मुक्ति दिलवाने, गौशाला आयोग बनाने और गौमाता की सेवा के लिए कार्यक्रम चलाने के नाम पर सत्ता में काबिज हुई थी। जमीनी हकीकत यह है कि हरियाणा में 1 लाख 5 हजार से ज्यादा लावारिस गौवंश सड़कों पर घूम रहा है। संवेदनहीनता का आलम यह है कि जींद और शाहाबाद की गौशालाओं में दर्जनों गायों की मौत हो चुकी हैं।

हरियाणा गौ सेवा आयोग ने गौशालाओं को 22 करोड़ 97 लाख 71 हजार 366 रुपए की अनुदान राशि दी है। पहले 360 गौशालाएं थीं, जिनमें 2 लाख 65 हजार गौवंश थे। 3 वर्षों में 160 गौशालाएं खोलने का कार्य किया जिससे गौशालाओं में अब 3 लाख 85 हजार गौवंश का पालन पोषण हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार खट्टर सरकार एक गाय के लिए रोजाना 39 पैसे देती है। वहीं, केजरीवाल सरकार गौशालाओं को प्रति गाय रोजाना 40 रुपए देती हैं।

खट्टर को लगेगा गाय माता का श्राप : जयहिन्द 
खरखौदा (शर्मा): आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयङ्क्षहद का कहना है कि खट्टर को गाय माता का श्राप लगेगा। गायों की रक्षा और सेवा का झूठा वायदा कर खट्टर ने पाप किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ठीक से जांच की जाए तो लोग बिहार के चारा घोटाले को भूल जाएंगे। गाय की सेवा के नाम पर सत्ता में आए लोग उनका चारा खा गए हैं। हरियाणा के लोगों के अनुरोध पर केजरीवाल गौशालाएं देखने आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!