अब करनाल से चलेगी वोल्वो बस, मिलेगा मिनरल वाटर और न्यूज पेपर

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 18 May, 2018 08:52 AM

karnal will run volvo bus mineral water and news paper

अब करनाल बस स्टैंड से यात्री वोल्वो बस में बैठकर सीधे चंडीगढ़-दिल्ली जा सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को 270 रुपए किराया वहन करना पड़ेगा। यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए रोडवेज द्वारा यात्रियों की सुविधा का भी खासा .....

करनाल(सरोए): अब करनाल बस स्टैंड से यात्री वोल्वो बस में बैठकर सीधे चंडीगढ़-दिल्ली जा सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को 270 रुपए किराया वहन करना पड़ेगा। यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए रोडवेज द्वारा यात्रियों की सुविधा का भी खासा ध्यान रखा गया है। यात्रा के दौरान यात्रियों को मिनरल वाटर, न्यूज पेपर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इसके अलावा यात्रियों के लिए वोल्वो बस में 2 एल.ई.डी. भी लगाई गई हैं। यात्रियों को करनाल बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा सुबह 7 बजे मिलेगी। फिर चंडीगढ़ से वोल्वो करीब 10 बजकर 30 मिनट पर चलेगी। फिर दिल्ली से करनाल के लिए 3 बजकर 50 मिनट पर चलेगी। इसी प्रकार करनाल से दिल्ली के लिए बस सेवा 6 बजकर 50 मिनट पर चलेगी। जो 10 बजकर 10 मिनट से दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए चलेगी। जबकि चंडीगढ़ से करनाल के लिए 5 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगी। आज करनाल से चंडीगढ़ के लिए वोल्वो बस चलाई जाएगी, चूंकि डिपो के पास एक ही वोल्वो बस पहुंची है, दूसरी वोल्वो बस आते ही उसे दिल्ली के लिए चलाया जाएगा।

काबिलेगौर है कि वोल्वो बस पकडऩे के लिए यात्रियों के जी.टी. रोड स्थित ढाबों या अन्य निश्चित जगहों पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता था। 
सीट मिलेगी या नहीं इसकी संभावना न के बराबर होती थी। करनालवासियों ने सी.एम. से बस सेवा शुरू करने की गुहार लगाई थी, जिसे देखते हुए सी.एम. ने बस सेवा शुरू करने की घोषणा नए बस स्टैंड का शुभारंभ करते हुए की थी।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!