करण दलाल ने भाजपा पर लगाए कड़े आरोप, 'आवाज उठाने वालों को मिलती है धमकी'

Edited By Naveen Dalal, Updated: 04 Jul, 2019 08:40 PM

कांग्रेस विधायक करण सिहं दलाल ने आज विश्राम गृह में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर...

पलवल (दिनेश भारती): कांग्रेस विधायक करण सिहं दलाल ने आज विश्राम गृह में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विकास कार्यो के नाम पर करोड़ों रूपए के घोटाले किए जा रहा है। उन्होंने बताया पलवल जिले में बुढापा पेंशन बनाने के नाम पर 12 हजार रूपए की रिश्वत ली जा रही है जिसमें अधिकारियों सहित भाजपा के नेता शामिल है। बीपीएल सर्वे के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। बीपीएल का सर्वे सार्वजनिक रूप से करने की बजाय भाजपा नेताओं के दफ्तरों पर किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में सडक़ निर्माण कार्यो में धांधलेबाजी की जा रही है। पहले से बनी हुई सीमेंटिड़ सकड़ों पर तारकोल की सडक़ बनाई जा रही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को धमकी दी जाती है।  करण सिहं दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार में भंगुरी रजवाहे को पक्का किया जा रहा है। सरकार का यह निर्णय गलत है।

उन्होंने बताया कि पलवल जिले में अधिकतर क्षेत्र में खारा पानी है। जल दोहन के कारण जल स्तर घटता जा रहा है। भंगुरी रजवाहे में पानी आने पर पानी का स्रोत ऊपर आ जाता है और खारा पानी मीठे पानी में तब्दील हो जाता है। यदि भंगुरी रजवाहे को पक्का कर दिया जाएगा तो क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न हो जाएगा। उन्होने कहा कि जिले में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सीनियर सैकिंडरी स्कूल बाल के परिसर में इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है जो कि गलत है। यह इंडोर स्टेडियम गांव घुघेरा स्थित जिला स्तरीय खेल स्टेडियम की जगह पर बनना चाहिए। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!