Edited By Manisha rana, Updated: 11 Nov, 2020 04:36 PM
कांग्रेस के विधायक धर्म सिंह छोकर ने कहा है कि भाजपा व जेजेपी की लोकप्रियता की पोल पट्टी बरोदा उपचुनावों ने खोल दी है। पिछले एक साल की गठबंधन सरकार व 6 साल की भाजपा सरकार से जनता का मन उकता चुका...
चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : कांग्रेस के विधायक धर्म सिंह छोकर ने कहा है कि भाजपा व जेजेपी की लोकप्रियता की पोल पट्टी बरोदा उपचुनावों ने खोल दी है। पिछले एक साल की गठबंधन सरकार व 6 साल की भाजपा सरकार से जनता का मन उकता चुका है | जेजेपी जिसे लोगों ने आम चुनावों में भाजपा के खिलाफ वोट दिए थे, वह सत्ता के चक्क्रर में भजपा की झोली में बैठ गयी इसलिए जनता अब उन्हें नाकार रही है।
धर्म सिंह छोकर ने कहा कि कृषि कानूनों पर सत्ता पक्ष के प्रति जो जबरदस्त रोष है वह बरोदा में भी देखने को मिला। उन्होंने कहा की आने वाला समय अब कांग्रेस का है, यह भानुमति का कुनबा कितने दिन चलेगा अब यही सवाल खड़ा है | भाजपा जो सामान विकास की बात करती है 6 सालों में बरोदा में केंद्र ने एक भी ईंट नहीं लगाई।