Edited By Isha, Updated: 09 Dec, 2019 12:51 PM
जननायक जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक आज सिरसा में होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए कार्यकारिणी सदस्य पहुंचना शुरू हो गए हैं। यह बैठक 12:30 बजे शुरू होगी.....
सिरसा (सतनाम सिंह) : जननायक जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक आज सिरसा में होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए कार्यकारिणी सदस्य पहुंचना शुरू हो गए हैं। यह बैठक 12:30 बजे शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करेंगे। जेजेपी के स्थापना दिवस पर सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के मल्टीपर्पज हाल में यह बैठक बुलाई गई है। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों को न्योता दिया गया है। वहीं इस बैठक के बाद दुष्यन्त चौटाला 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।