जींद उपचुनाव: चुनावी दंगल मे उतरने वाले दिग्गजों पर एक नजर

Edited By Shivam, Updated: 10 Jan, 2019 08:25 PM

jind by election candidate at a glance

जींद में 28 जनवरी को होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा और जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन कर दिया। इस चुनाव में दिग्गज नेताओं के मैदान में उतरने के बाद जींद उप चुनाव काफी रोचक हो...

जींद(दीपक/विजेन्द्र): जींद में 28 जनवरी को होने जा रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा और जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन कर दिया। इस चुनाव में दिग्गज नेताओं के मैदान में उतरने के बाद जींद उप चुनाव काफी रोचक हो गया है। आईए इन दिग्गजों पर एक नजर डालते हैं-

इनेलो ने उमेद सिंह रेढू पर खेला दांव
जींद उप चुनाव के लिए गुरुवार को सबसे पहले इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार उमेद सिंह रेढू ने नामांकन किया। उनके साथ पार्टी के नेता अभय चौटाला और विधायक परमिंदर सिंह ढुल मौजूद थे। नामांकन के बाद अभय चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी इस चुनाव में जीत हासिल करेगी।

PunjabKesari

बीजेपी से मिड्ढा ने किया नामांकन 
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा ने भी गुरुवार को अपना नामांकन किया है। मिड्ढा का नामांकन भरवाने के लिए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मंत्री नायब सिंह सैनी सहित आधा दर्जन विधायक पहुंचे। सुभाष बराला ने कहा कि उनके प्रत्याशी को जीत मिलेगी। उन्होंने सबसे अच्छा प्रत्याशी मैदान में उतारा है।

PunjabKesari

जेजेपी और दिग्विजय का पहला चुनाव
बीजेपी के बाद जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने नामांकन भरा। दिग्विजय के साथ सांसद दुष्यंत चौटाला और केसी बांगड़ साथ थे। नामांकन भरने के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी के गठन के बाद पहला चुनाव है, जिसमें सबसे युवा उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। जीत के साथ उनकी पार्टी का खाता खुलेगा और दिग्विजय विधानसभा में जाएंगे। 

PunjabKesari

जींद उपचुनाव में एकजुट हुए कांग्रेसी
दिग्विजय के बाद रणदीप सुरजेवाला ने नामांकन किया। उनके साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी, कुमारी सैलजा, अजय यादव, गीता भुक्कल पहुंची। नामांकन के बाद पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और इस चुनाव में सरकार की हार होगी। उनकी पार्टी विकास के मुद्दे पर जींद का उपचुनाव लड़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!